फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 300 flights and 200 trains affected due to fog

यात्रियों पर पड़ रही भारी मार: कोहरे का कहर बदस्तूर जारी, 300 से अधिक उड़ान और 200 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित

Sat, 04 Jan 2025 10:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 Jan 2025 10:46 PM IST
सार

घने कोहरे के कारण दृश्यता घट गई है। शुक्रवार रात 12:15 बजे से ही हवाई पट्टी कोहरे के सफेद चादर से ढक गई। दृश्यता घटकर जीरो तक पहुंच गई। यह स्थिति देर रात 1:30 बजे तक रही। इस दौरान एक भी विमान की आवाजाही नहीं हुई। 

विज्ञापन
More than 300 flights and 200 trains affected due to fog
ट्रेन और विमान पर पड़ रही कोहरे की मार - फोटो : ani

विस्तार

कोहरे का कहर बदस्तूर जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरा यातायात पर व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन ठिठक गई है वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के हवाई पट्टी पर उड़ान प्रभावित हो रही है। शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी 300 से अधिक विमान सुबह से शाम के बीच प्रभावित हुई। 

विज्ञापन

हवाई पट्टी पर जीरो दृश्यता की वजह से 19 विमानों को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने उतरने की इजाजात नहीं दी। इसके कारण 13 घरेलू, 4 अंतरराष्ट्रीय और 2 अन्य विमान को जयपुर, अहमदाबाद, भोपाल और मुंबई के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। खराब मौसम व अन्य तकनीकी कारणों से 45 विमान दिल्ली एयरपोर्ट से निरस्त रही। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, 200 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से भी मुसाफिर हलाकान रहें। सुबह के वक्त तो दिल्ली स्टेशन के आउटर पर ट्रेनों की कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण दृश्यता घट गई है। शुक्रवार रात 12:15 बजे से ही हवाई पट्टी कोहरे के सफेद चादर से ढक गई। दृश्यता घटकर जीरो तक पहुंच गई। यह स्थिति देर रात 1:30 बजे तक रही। इस दौरान एक भी विमान की आवाजाही नहीं हुई। एयरपोर्ट एक तरह से ब्लैक आउट रहा। इस कारण विमानों की आवाजाही बिलकुल ठप हो गई। लो विजिबिलिटी प्रोसीजर के बावजूद विमानों के उड़ान पर पहरा लग गया। वहीं पर उत्तर भारतीय राज्यों में अत्यधिक कोहरे और खराब दृश्यता के कारण शनिवार को दिल्ली के रेलवे स्टेशन से अवाजाही करने वाली ट्रेन घंटों देरी से संचालित हुई। 

विज्ञापन

60 से अधिक ट्रेन वापसी दिशा में 2-6 घंटे की देरी से रवाना हुई। वापसी दिशा में जाने वाली ट्रेन की लेटलतीफी की वजह यात्रियों ने हंगामा भी किया। नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस जब सुबह के वक्त जाने के लिए प्लेटफार्म पर आई तो शौचालय बिलकुल गंदा था। इसकी शिकायत यात्रियों ने की तब जाकर साफ किया गया और ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई।

देरी से संचालित होने वाली मुख्य रूप से दुर्ग हमसफर, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल, हावड़ा-दुरंतो, गोमती एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-जबलपुर, गोवा एक्सप्रेस, विक्रमशीला, पूर्वा, जीटी एक्सप्रेस, आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस, जयनगर गरीब रथ, किसान एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, महाबोधी, बिहार संपर्क क्रांति, अयोध्याय बंदे भारत, माता वैष्णव देवी वंदे भारत, अमृतसर शताब्दी, स्वर्ण शताब्दी समेत कई ट्रेन शामिल है। वापसी दिशा में जाने वाली ये सभी ट्रेन 2-7 घंटे की देरी से दिल्ली के स्टेशनों से रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed