Delhi Fire: शाहबाद में आग लगने से 150 से ज्यादा झुग्गियां जलीं, तीन घंटे में दमकल ने पाया काबू; कई परिवार बेघर
दिल्ली के शाहबाद इलाके में बनी झुजग्गियां में आग लग गई। दमकल की 15 गाड़ियां पहुंच गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में बुधवार दोपहर झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हादसे में 150 से अधिक झुग्गियां जल गईं।
आग से एक व्यक्ति झुलस गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगते ही कई एलपीजी सिलिंडर फट गए। दमकल कर्मियों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि आग लगने की वजह का पता नहीं पाया है। हादसे में कई परिवार बेघर हो गए हैं।