{"_id":"66f936a9ca5d0c2f44028ef2","slug":"more-than-15-people-fall-ill-after-eating-momos-in-greater-noida-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबको हुई एक ही परेशानी: मोमोज खाने से 15 से ज्यादा लोग बीमार, दो बच्चों की हालत गंभीर; आईसीयू में किए गए भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबको हुई एक ही परेशानी: मोमोज खाने से 15 से ज्यादा लोग बीमार, दो बच्चों की हालत गंभीर; आईसीयू में किए गए भर्ती
Sun, 29 Sep 2024 04:44 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:44 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में मोमोज खाने से दो बच्चों समेत 15 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के चलते सभी लोगों की तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन
मोमोज खाने से बच्चे बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रॉन तीन में रहने वाले एक ही परिवार के छह लोग मोमोज खाने से बीमार हो गए। सभी लोगों का इलाज राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में चल रहा है। रिश्तेदार भानु ने बताया कि गौरव सिंह ने एल्डिको सोसायटी की बाजार से 27 तारीख की शाम मोमोज लिए थे। रात करीब आठ बजे घर के सदस्यों ने मोमोज खाए। मोमोज खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो हो गदई। बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
सेक्टर के लोगों की मदद से परिवार के सभी सदस्यों को जिम्स में भर्ती कराया गया। चार और छह साल के बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों की टीम ने आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। सभी लोगों का इलाज अभी जिम्स में ही चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के चलते सभी लोगों की तबीयत खराब हुई है। हालांकि परिवार के सदस्यों की हालत में पहले से सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
करीब 15 लोग और बीमार
एल्डिको सोसायटी की बाजार से मोमोज लेकर खाने वाले करीब 15 लोग और बीमार हुए है। भानु ने बताया कि सभी जिम्स में दवा लेने के लिए पहुंचे है। उन्होंने जिला प्रशासन से मोमोज की दुकान से सैंपल लेने की मांग की है। इसके साथ ही खराब मोमोज को बेचने वालों को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन