फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 100 Nihangs reached Vivek Vihar Kasturba Nagar tight security in area

दिल्ली: 100 से अधिक निहंग विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पहुंचे, इलाके में सुरक्षा का कड़ा पहरा

Tue, 01 Feb 2022 12:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Feb 2022 12:58 PM IST
सार

पंजाब से 100 से अधिक निहंग विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पहुंचे हैं। पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा लोकल पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
More than 100 Nihangs reached Vivek Vihar Kasturba Nagar tight security in area
विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पहुंचे निहंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब से करीब 100-150 निहंग विवेक विहार के कस्तूरबा नगर पहुंचे हैं। कल सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ट्वीट कर घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया था। जिसमें कहा गया था की सिख लड़की को कुछ हिंदू परिवारों ने मिलकर प्रताड़ित किया है और उसके साथ यह घिनौनी हरकत की है। जिसके बाद शाहदरा जिला पुलिस ने कल तीन एफआईआर दर्ज की थीं। फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा लोकल पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने ट्वीट के जरिये पीड़िता के सुसाइड करने और घटना को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। वहीं मोजो नाम से यू-ट्यूब चैनल चलाने वाले मदन लाल पर पीड़िता और उसके परिवार की पहचान उजागर करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि पुलिस जल्द ही इनसे पूछताछ करेगी। तीनों ही मामले विवेक विहार थाने में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

 

जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि पहला मामला ‘sukhpreet slatch’ नामक ट्विटर हैंडल के खिलाफ दर्ज किया गया। आरोपी ने अपने ट्वीट में पीड़िता के सुसाइड करने का जिक्र किया है। ट्वीट में कहा गया कि पीड़िता ने जब 14 साल के लड़के से दोस्ती नहीं की तो लड़के ने सुसाइड कर लिया, इसलिए उसके परिवार ने लड़की को निशाना बनाया, जिसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। दूसरा मामला ‘star’ नाम से ट्विटर अकाउंट चलाने वाले शख्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। ट्वीट में दावा किया गया है कि एक धर्म विशेष की महिला को दूसरे धर्म के लोगों ने निशाना बनाया। उसका सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद लगभग मरी हुई हालत में छोड़ दिया गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भी भर्ती नहीं करवाया। इस ट्वीट में एक धर्म के लोगों को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया था। जांच के बाद इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed