फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More than 10 thousand women run in Pinkathon

पिंकाथन में दौड़ीं 10 हजार से अधिक महिलाएं, दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

Mon, 09 Sep 2019 01:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Sep 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
More than 10 thousand women run in Pinkathon
पिंकथन में शामिल होती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

देश में कैंसर पीड़ित, दृष्टि बाधित और श्रवण दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रविवार को बजाज इलेक्ट्रिकल्स पिंकाथन 2019 का आयोजन किया गया। पिंकाथन के सातवें संस्करण की खासियत यह रही कि युवा से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक ने पूरे उत्साह और जज्बे के साथ इसमें भाग लिया। इस महिला सशक्तिकरण दौड़ को बॉलीवुड अभिनेता मिलिंद सोमन ने हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन


रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुबह 6 बजे से शुरू हुई दौड़ में 10 हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौड़ को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया था। 
विज्ञापन


पहली श्रेणी वीवॉश प्लस में 3 किमी, दूसरी श्रेणी ऐमजॉन में 5 किमी, तीसरी श्रेणी वोलिनी में 10 किमी और चौथी श्रेणी नरिश ओर्गेनिक्स में 21 किमी की दौड़ शामिल थी। इस दौरान मैस्कोट्स जैसे वीवॉश प्लस 3 किलोमीटर बेबी वियरिंग दौड़ में मदर जैसमीन पाल कुरियन ने हिस्सा लिया, उन्होंने अपने बच्चे को गोद में लेकर दौड़ लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ऐमजॉन 5 किलोमीटर की दौड़ में कैंसर की जंग जीतने वाली रेवा कुमार, वोलिनी 10 किलोमीटर दौड़ में 74 वर्षीय साशि पाहवा और नरिश ओर्गेनिक्स 21 किलोमीटर दौड़ में दृष्टि दिव्यांग धावक मांदवी गर्ग ने दौड़कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। रेसिंग ट्रैक पर ग्रीन वाटर स्टेशन और छोटे बच्चों की माताओं के लिए ब्रेस्ट-फीडिंग जोन भी बनाए गए थे। इस दौड़ में शामिल होने वाली महिलाओं को सुनामिका मेडल से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed