फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More stubble is burning in Punjab than in Haryana

Stubble Burning Case: पंजाब में हरियाणा से अधिक जल रही पराली, 15 सितंबर से लेकर 26 नवंबर तक 10,780 घटनाएं

Thu, 28 Nov 2024 07:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Nov 2024 07:54 PM IST
सार

पंजाब में 15 सितंबर से लेकर 26 नवंबर तक 10,780 पराली जलाने की घटनाएं आईं सामने हैं, जबकि हरियाणा में अब तक 1,358 घटनाएं घटीं। वहीं सीएक्यूएम की उप-समिति ने निर्देशों के उल्लंघन के मामले में एजेंसियों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया।

विज्ञापन
More stubble is burning in Punjab than in Haryana
Air Pollution - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रैप लागू है, लेकिन सख्ती के बावजूद इस वर्ष भी पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पंजाब में 15 सितंबर से 26 नवंबर तक पराली जलाने की 10,780 घटनाएं हुईं। यह हरियाणा से अधिक मामले हैं। इस दौरान हरियाणा में केवल 1,358 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति ने बृहस्पतिवार को बैठक में पराली जलाने की घटनाओं पर राज्य सरकारों को सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही, किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने और पराली जलाने की सभी घटनाओं के मामले में सभी निर्धारित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

सीएक्यूएम ने बैठक में पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण के लिए की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की समीक्षा की। इसमें निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निगरानी और जांच करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को धूल व वायु प्रदूषण की रोकथाम के निर्देशों के उल्लंघन के मामले में एजेंसियों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। बैठक में तैनात फ्लाइंग स्क्वॉड द्वारा किए गए निरीक्षणों की स्थिति और उसके बाद की कार्रवाइयां पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें निर्णय लिया है कि इस संबंध में दर्ज शिकायतों को मासिक आधार पर आयोग को अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में पराली जलाने की दर्ज घटनाएं
2024 --- 10,780
2023 --- 36,614
2022 --- 49,876

विज्ञापन

हरियाणा में पराली जलाने की दर्ज घटनाएं
2024 --- 1,358
2023 --- 2,284
2022 --- 3,621
(नोट : आंकड़े 15 सितंबर से लेकर 26 नवंबर,2024 तक के सीएक्यूएम के हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed