फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   More arrival of green vegetables in the mandis of the capital but less buyers

Delhi: थोक में सब्जियां हुईं सस्ती, पर खुदरा बाजार में नहीं; मंडी में हरी सब्जियों की आवक अधिक, खरीदार कम

Mon, 21 Aug 2023 04:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Aug 2023 04:57 AM IST
सार

खुदरा बाजार में सब्जियों के भाव अब भी आसमान छू रहे है। भिंडी, कुंदरु, बैगन, सीताफल, घीया समेत अन्य हरी सब्जियां 60-70 रुपये प्रतिकिलो से कम नहीं है। दिल्ली की पॉश कॉलोनियों में तो ये भाव बढ़कर 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
More arrival of green vegetables in the mandis of the capital but less buyers
सब्जी बेचता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की मंडियों में बरसाती हरी सब्जियों की आवक इतनी ज्यादा है कि खरीदार कम पड़ गए हैं। इस वजह से थोक बाजार में सब्जियों के भाव धड़ाम हो गए है। 5 से 25 रुपये में ही सभी हरी सब्जियों के भाव सिमट कर रह गए है। वहीं, टमाटर भी थोक मंडी में अपनी धमक नहीं दिखा पा रहा है। बेंगलुरु का टमाटर जो सबसे अधिक महंगा होता है उसका भाव भी अधिकतम 35 रुपये ही प्रतिकिलो है। बावजूद इसके खुदरा बाजार में कीमतों में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन


60 से 70 रुपये प्रतिकिलो बिक रहीं अधिकतर सब्जियां
खुदरा बाजार में सब्जियों के भाव अब भी आसमान छू रहे है। भिंडी, कुंदरु, बैगन, सीताफल, घीया समेत अन्य हरी सब्जियां 60-70 रुपये प्रतिकिलो से कम नहीं है। दिल्ली की पॉश कॉलोनियों में तो ये भाव बढ़कर 80 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। भिंडी की बात करें तो होलसेल मंडी में 5 रुपये, घीया 10 रुपये और कुंदरू 10 रुपये किलो बिक रहा है। बैंगन जो खुदरा बाजार में 40 रुपये प्रतिकिलो से कम नहीं है, वह थोक में 8-10 रुपये बिक रहा है। इसी तरह खीरा 8 से 10 रुपये और सीताफल 20 रुपये प्रतिकिलो बिक करा है। सबसे महंगी सब्जी इन दिनों बींस है वह भी महज 25 रुपये ही प्रतिकिलो थोक भाव में है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी सब्जियों के भाव में कितनी गिरावट आई है।
विज्ञापन


बारिश की वजह से सब्जियों की आवक अधिक
वेजिटेबल ट्रेड एसोसिएशन आजादपुर मंडी के महासचिव अनिल मल्होत्रा का कहना है कि बारिश की वजह से हरी सब्जियां अधिकांश मात्रा में आ रही है। बरसाती हरी सब्जियों की आवक ज्यादा होने की वजह से खरीदार नहीं है। किसानों को इस वजह से सस्ते भाव में ही अपनी सब्जियों को बेचने पड़ रहे है। उन्होंने बताया कि टमाटर का भाव भी काफी गिर गया है। हिमाचल में टमाटर खराब होने के बावजूद थोक मंडी में 25 रुपये किलो तो बेंगलुरु का टमाटर 30-35 रुपये प्रतिकिलो बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदरा बाजार में सरकार का नियंत्रण नहीं : खंडेलवाल
आजादपुर मंडी के आढ़ती संदीप खंडेलवाल का कहना है कि खुदरा बाजार में किसी तरह का कंट्रोल सरकार का नहीं होने की वजह से भाव बराबर बढ़ा रहता है। थोक मंडी के उतार-चढ़ावा का असर जल्दी नहीं दिखता है। हरी सब्जियों के भाव काफी गिरे हैं, लेकिन खुदरा बाजार में पहुंचकर यह महंगे हो जाते है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed