{"_id":"6a53d452b624be8f55097ad6","slug":"monsoon-momentum-slows-down-in-delhi-ncr-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गति पड़ी सुस्त, सूरज दिखा रहा तेवर, पढ़ें पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की गति पड़ी सुस्त, सूरज दिखा रहा तेवर, पढ़ें पूर्वानुमान
Sun, 12 Jul 2026 11:22 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:22 PM IST
सार
बारिश की उम्मीदों के बीच गर्मी और उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में मानसून की गति सुस्त पड़ गई है। रविवार को दिनभर सूरज ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 13 से 18 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
मौसम का पूर्वानुमान आज
सूर्योदय : 5:32 बजे
सूर्यास्त : 7:22 बजे
अधिकतम तापमान : 38 डिग्री
न्यूनतम तापमान : 28 डिग्री