{"_id":"5ef532cc8c52a9116e67155b","slug":"monsoon-came-in-delhi-normal-rain-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मानसून का आगाज, सामान्य बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मानसून का आगाज, सामान्य बारिश के आसार
Fri, 26 Jun 2020 04:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Jun 2020 04:57 AM IST
विज्ञापन
मानसूनी बरसात...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून के समय से दो दिन पहले आगाज का एलान कर दिया। दिल्ली में आमतौर पर 27 जून को मानसून आता है। विभाग ने कहा कि मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मानसून पूर्वी राजस्थान, पूर्र्वी हरियाणा, दिल्ली, पूरे उत्तर प्रदेश और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। दिल्ली और आसपास बृहस्पतिवार को बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे और दोपहर को तेज हवा चली।
विज्ञापन
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बारिश और हवा के आधार पर मानसून के आगमन की घोषणा की गई। वहीं निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि मानसून तो पहुंच गया है, लेकिन बारिश मंद रहेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली सहित उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून ने बुधवार को ही दस्तक दे दी थी। इस बार दिल्ली, राजस्थान सहित कई जगहों पर मानसून समय से पहले पहुंचा है। इसका कारण उन्होंने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती वातावरण को बताया है, जो 19 जून को दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा था।
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई और बृहस्पतिवार सुबह का तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बारिश की वजह से आर्र्दता यानी हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी तक होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
अगले तीन दिन होगी बरसात
मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक बारिश के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।