{"_id":"01697d1045e4c6e3f33e8138fdef9636","slug":"mono-rail-in-noida-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा तक दौड़ेगी मोनो रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा तक दौड़ेगी मोनो रेल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए अब प्राधिकरण मोनो रेल चलाने की संभावना तलाश रहे हैं। केवल दस मिनट में नोएडा से ग्रेटर नोएडा की दूरी तय की जाएगी। मोनो रेल के लिए दिसंबर में सर्वे कर डीपीआर तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत आसपास के लोग यातायात के इस साधन से लाभांवित होंगे। प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है।
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राएं दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद समेत दूसरे स्थानों से आते है। वहीं सेक्टरों में रहने वाले लोग दिल्ली समेत दूसरे स्थानों पर नौकरी करते हैं। हर रोज आने जाने के लिए हजारों की संख्या में लोग बस सेवा पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के परी चौक से नोएडा के सेक्टर-37 जाने के लिए एक से डेढ़ घंटा का समय लगता है। कई बार भीड़ के चलते यात्रियों को असुविधा होती है। वहीं नोएडा के सिटी सेंटर से परी चौक और बोड़ाकी के लिए मेट्रो प्रस्तावित है। इससे भी ग्रेटर नोएडा से नोएडा जाने में 20 रेलवे स्टेशन पडे़ंगे और करीब 45 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
10 मिनट में तय होगी दूरी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा की दूरी और समय को कम करने के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने संयुक्त रूप से नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्थित महामाया फ्लाई ओवर से ग्रेटर नोएडा तक एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से समानांतरजीरो प्वाइंट तक जमीन पर लाइन बिछाने और उस पर मोनो रेल चलाने की योजना तैयार की है। मोनो रेल दोनों स्टेशनों के बीच चलेगी। इससे केवल दस मिनट में 23 किलोमीटर की दूरी तय होगी।
आगरा समेत आसपास के लोग भी होंगे लाभान्वित
परी चौक के नजदीक स्थित जीरो प्वाइंट पर स्टेशन बनने से आगरा, मथुरा और जेवर से आने-वाले लोगों को भी मोनो रेल की सुविधा मिलेगी। वहीं इस प्रोजेक्ट को जेवर तक चलाने की भी कवायद की जाएगी। नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर पर पहुंचने के बाद दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा जाने में यात्रियों को सुविधा होगी।