फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   monkeys terror in gurugram attacked on dozen villagers

बंदरों के आतंक से लोग परेशान, दर्जनों ग्रामीण को काट खाया

Thu, 19 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 19 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
monkeys terror in gurugram attacked on dozen villagers
- फोटो : अमर उजाला

गांव छारौड़ा के ग्रामीण बंदरों के आतंक से काफी परेशान है। यह बंदर आये दिन गांव के ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर देते हैं। जिसकी तरफ जिला प्रशासन का तनिक भी ध्यान नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग  की है।

विज्ञापन


पंच विनोद, शाहिद, पूर्व सरपंच अब्दुल सत्तार, पूर्व पंच जमालुदीन, शेर मोहम्मद, दीनू, यासीन, मौ0 हाशिम आदि ने बताया कि गांव में बन्दरों का एक बड़ा गिरोह पनपा हुआ है। जो आये दिन छोटे छोटे बच्चों व बड़ो पर हमला कर देते हैं। मौ0 पूर्व पंच मौ0 हाशिम, जमालुदीन व अली मौ0 ने बताया की बंदर उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके है।
विज्ञापन


बंदर ग्रामीणों के घरो में अन्दर घुस कर भारी नुकशान पहुंचाते हैं। इनके डर की वजह से महिलाये कपड़ों को बाहर सुखाने में संकोच करती हैं। अगर कुछ महिलायें कपड़ों को जल्दी सुखाने के चक्कर में कपड़ों को घर से बाहर सुखा देती हैं तो बन्दर इन कपड़ों को उठाकर ले जाते हैं और कपड़ों के साथ खिलोटी कर फाड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण बन्दरो के आतंक से इतने भयभीत हैं कि वह अपने बच्चों को डर की वजह से मकानों की छतो पर खेलने नहीं देते हैं। बन्दर गांव के दर्जनों ग्रामीणों को अपना शिकार बना चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन समस्या की तरफ ध्यान देकर बंदरों के आतक से निजात दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed