फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   monkeys terror in delhi for more than two hours

दो बंदरों ने आधा घंटे तक एमसीडी मुख्यालय में मचाया हुड़दंग

Tue, 18 Jul 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 11:11 AM IST
सार


दो बंदरों ने आधा घंटे तक सिविक सेंटर में मचाया हुड़दंग      
नगर निगम का मुख्यालय सिविक सेंटर भी अब बंदरों के आतंक से अछूता नहीं 

विज्ञापन
monkeys terror in delhi for more than two hours
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बंदरो का आतंक जारी है और एमसीडी की जिम्मेदारी है कि वह आम लोगों को उनसे बचाए लेकिन सोमवार को दो बंदरो ने एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर में हुडदंग मचा दिया।

विज्ञापन


बंदरो के हुडदंग से नेता आतंक के साए में रहे और उन्हें भया रहा कि कहीं वे उन्हें काट न ले। सिविक सेंटर की सुरक्षा कर्मचारियों ने काफी प्रयास के प्रयास के बाद बंदरो को खदेड़ने में सफल रहे।
विज्ञापन


बंदरो के आतंक को लेकर हाईकोर्ट ने भी एमसीडी को बंदरो से निपटने के लिए कई बार आदेश दिए है और एक पार्षद की मौत तक हो चुकी है। बंदरो को पकड़ने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बंदर सिविक सेंट भी पहुंच गए और दो बंदरों ने तो जमकर हुडदंग मचाया जिसके कारण अफरातफरी का माहौल रहा। बंदरो ने ए ब्लाक में  शाम को आधा घंटे तक जमकर हुड़दंग मचाया।

बंदरों ने सुरक्षा कर्मियों को खूब छकाया

monkeys terror in delhi for more than two hours

खास बात यह है कि ए ब्लाक में दोनों नगर निगम के महापौर, उपमहापौर समेत सभी महत्वपूर्ण समितियों के अध्यक्षों के कार्यालय है। इसके अलावा निगम सचिव कार्यालय भी इसी ब्लाक में है। बंदरो ने करीब आधा घंटे तक हुड़दंग मचाकर रखा। सुरक्षा कमियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बंदरों को सिविक सेंटर से निकाला।

दोनों बंदरों ने ए ब्लाक की दूसरी मंजिल में हुड़दंग मचाया। बिल्डिंग में बंदर ऊपर नीचे व गलियारे में भागते रहे। करीब आधे घंटे तक बंदरों ने सुरक्षा कर्मियों को खूब छकाया। इसी मंजिल पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल का कार्यालय है।

बंदर उनके कार्यालय तक भी पहुंच गए थे। इसी बीच सुरक्षा कर्मी बंदरों को बिल्डिंग से निकालने में सफल हो गए। इस घटना के बाद मुकेश गोयल ने सिविक सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed