फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monkeys attacks boy in ghaziabad sihani

गला दबाने से रोका तो भतीजे पर झपटे 10 बंदर

Thu, 14 May 2015 06:45 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 06:45 PM IST
विज्ञापन
Monkeys attacks boy in ghaziabad sihani

मोरटा गांव में खूंखार बंदर ने बच्चे की गला दबाकर जान लेने की घटना के बाद सिहानी गांव में भी ऐसी ही घटना होते-होते बच गई। प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले सुमित के पांच साल के बेटे पर बंदरों ने हमला कर दिया। दो बंदरों ने उसका गला दबा लिया।

विज्ञापन


बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर पिता सुमित ने बंदरों को भगाकर उसकी जान बचाई। इसी दौरान बंदरों ने सुमित के 17 साल के भतीजे पर हमला कर दिया। दहशत से किशोर बेहोश हो गया। करीब एक घंटे बाद उसे होश आया।
विज्ञापन


सुमित शर्मा के मुताबिक मंगलवार सुबह-सवेरे वह और उसका पांच साल का बेटा वंश छत पर अलग-अलग सोए हुए थे।

बंदरों के हमले के बाद एक घंटे तक बेहोश रहा भतीजा

Monkeys attacks boy in ghaziabad sihani

करीब साढ़े पांच बजे तीन-चार बंदरों ने बच्चे को अकेला देख उस पर हमला कर दिया। दो बंदरों ने उसका गला दबा लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर सुमित दौड़ा तो बंदरों ने वंश को छोड़ा।

उधर नगर आयुक्त का कहना है कि बंदर पकड़ने का काम वन विभाग के अफसरों का है। सुमित की मानें तो वंश को बंदरों के चंगुल से छुड़ाने के बाद करीब 10 बंदर और आ गए।

बच्चे को बचाया तो बंदरों का झुंड सुमित के 17 साल के भतीजे हिमांशु शर्मा पर झपट पड़े। हिमांशु इस कदर दहशत में आ गया कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने बंदरों को भगाकर हिमांशु को बचाया। करीब एक घंटे तक हिमांशु बेसुध रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed