{"_id":"5cb4f694bdec22145b20fd10","slug":"monkeys-attack-on-software-engineer-in-sahibabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर बंदरों का हमला, पैर हुआ फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर बंदरों का हमला, पैर हुआ फ्रैक्चर
Tue, 16 Apr 2019 02:54 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
बंदर (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार शाम को बंदरों के एक झुंड ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के दौरान इंजीनियर फिसलकर गिर गए और उनका पैर फ्रैक्चर हो गया।
शिप्रा सनसिटी फेज-1 के फ्लैट संख्या 201 सी में 32 वर्षीय घनश्याम गिरी रहते हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह शनिवार शाम को छत की मुमटी पर रखे वॉटर टैंक में पानी देखने गए थे। इसी बीच वहां पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। वह घबरा गए और मुमटी से नीचे गिर गए। मुमटी की ऊंचाई करीब दस फीट थी।
इसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। लोगों का कहना है कि बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ महीने पहले नगर निगम की मदद से बंदरों को भी पकड़ा था लेकिन बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है। आए दिन बंदर किसी न किसी पर हमला कर रहे हैं। घरों तक में घुसकर सामान लेकर चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि यही नहीं बालकनी में कपड़े सुखाना और खड़ा होना तक दुश्वार हो गया है। कहीं से भी बंदर आकर लोगों को काट रहे हैं।