फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   monkeypox in delhi 31 year old woman tests positive for Monkeypox in Delhi

Monkeypox in Delhi: राजधानी में मिला मंकीपॉक्स का एक और मरीज, 31 वर्षीय महिला में संक्रमण की पुष्टि

Wed, 03 Aug 2022 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 10:42 PM IST
सार

राजधानी में मंकीपॉक्स का चौथा मरीज मिला है। मंकीपॉक्स के बढ़ते खतरों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने कमर कस ली है। बीमारी के प्रसार को रोकने, परीक्षण किट और टीका विकसित करने पर केंद्र सरकार काम भी कर रही है।

विज्ञापन
monkeypox in delhi 31 year old woman tests positive for Monkeypox in Delhi
मंकीपॉक्स - फोटो : istock

विस्तार

मंकीपॉक्स का एक और नया मामला सामने आने के बाद दिल्ली में मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। नाइजीरियाई मूल की 31 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है। हालांकि मरीज के बारे में फिलहाल यह पता नहीं है कि उसने हाल में विदेश यात्रा की है या नहीं। वह देश में मंकीपॉक्स की पहली महिला मरीज है। उधर, एक मरीज के ठीक होने के बाद उसे घर भेज दिया गया है। मंकीपॉक्स से पीड़ित महिला को बुखार और त्वचा पर घाव के लक्षण दिखने के बाद उसके नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमित पाए जाने पर उसे लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल(एलएनजेपी)में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

मंकीपॉक्स के लिए तीन सरकारी और तीन निजी अस्पतालों में आइसोलेशन रूम आरक्षित
सरकार ने शहर में तीन सरकारी व तीन निजी अस्पतालों में आइसोलेशन रूम आरक्षित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में 20 आइसोलेशन रूम, गुरुतेग बहादुर अस्पताल व डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल में 10-10 आइसोलेशन रूम आरक्षित किए गए हैं। निजी अस्पतालों में कैलाश दीपक अस्पताल, एमडी सिटी अस्पताल व बत्रा हॉस्पिटल तुगलकाबाद में भी 10-10 आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

केरल में अब तक मिले पांच संक्रमित

केरल में पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटा 30 वर्षीय एक व्यक्ति मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया था। जिसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या पांच हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि उक्त व्यक्ति 27 जुलाई को कालीकट हवाई अड्डे पर उतरा था और मलप्पुरम जिले में एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मंत्री ने कहा कि उसकी हालत स्थिर है। उसके माता-पिता और संपर्क में आए अन्य लोगों पर नजर रखी जा रही है। यह राज्य में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला है। मंत्री ने कहा कि मंकीपॉक्स के पहले रोगी को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है और अन्य की हालत स्थिर है।

मंकीपॉक्स से बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी
मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘क्या करें और क्या न करें’ से जुड़ी सूची जारी करें। इसके मुताबिक...
  • यदि कोई लंबे समय तक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो वह भी संक्रमित हो सकता है।
  • संक्रमण से बचने के लिए संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट करना चाहिए। 
  • हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल, साबुन और पानी से हाथ धोना, मास्क पहनना तथा दस्ताने पहने जा सकते हैं। इससे संक्रमण से बचने में मदद मिलेगी।
  • संक्रमित लोगों के रुमाल, बिस्तर, कपड़े, तौलिए और अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • संक्रमित मरीज और गैर-संक्रमित व्यक्तियों के गंदे कपड़े एक साथ नहीं धोए जाएं।
  • सार्वजनिक कार्यक्रमों से संक्रमित व्यक्ति को दूर रखा जाए।
  • संक्रमितों और संदिग्ध रोगियों से भेदभाव न करें और अफवाहों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed