फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Monday will be able to deposit the house tax online.

सोमवार से फिर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे हाउस टैक्स

Sun, 09 Nov 2014 12:38 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sun, 09 Nov 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
Monday will be able to deposit the house tax online.

नगर निगम की वेबसाइट में खराबी आने से पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन टैक्स जमा नहीं हो रहा था। निगम अधिकारी उम्मीद जता रहे हैं कि सोमवार से ऑनलाइन टैक्स जमा किया जा सकेगा। नए सॉफ्टवेयर से अब लोगों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने में दिक्कत नहीं आएगी।

विज्ञापन


नगर निगम जोनल ऑफिस वसुंधरा के हाउस टैक्स कलेक्शन अधिकारी सुनील कुमार राय ने बताया कि सोमवार से नया सॉफ्टवेयर काम करना शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि पुराने सॉफ्टवेयर में एरर आ जाने की वजह से बीच में ऑनलाइन टैक्स जमा होना बंद हो गया था।
विज्ञापन


इस बीच निगम के अधिकारियों ने अलग-अलग सोसायटी में कैंप लगाकर हाउस टैक्स जमा किया था। इसी बीच नया सॉफ्टवेयर सिस्टम में लगाया गया है।

सुनील राय ने बताया कि सोमवार से वसुंधरा जोन के लोग नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन टैक्स जमा कर सकेंगे। हाउस टैक्स कलेक्शन अधिकारी कहते हैं कि नए सॉफ्टवेयर से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed