फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Momos fell due to hand touch angry man killed person by slitting his throat in delhi

मोमोज की वजह से गई जान: जितेंद्र का हाथ लगने से गिर गई प्लेट, नकुल ने गुस्से में रेत दिया गला

Sun, 04 Sep 2022 10:42 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Sep 2022 10:42 PM IST
सार

घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को शव सौंप दिया। उसके बाद परिवार वालों ने जितेंद्र के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Momos fell due to hand touch angry man killed person by slitting his throat in delhi
मृतक जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणहौला इलाके में हाथ लगने से मोमोज गिर जाने पर एक युवक अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और एक शख्स की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घायल शख्स को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नशे में धुत आरोपी युवक को इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

 

मृतक की शिनाख्त जितेंद्र के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक की पहचान नकुल के रूप में हुई है। शनिवार रात नकुल तिरंगा चौक पर मोमोज खा रहा था। नकुल के पड़ोस में खड़े जितेंद्र का हाथ उसके मोमोज के प्लेट में लग गया, जिससे मोमोज नीचे गिर गया। इसके बाद नकुल व जितेंद्र के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि नकुल अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाया और पेंट से चाकू निकालकर जितेंद्र के गर्दन को रेत दिया। नकुल व जितेंद्र एक दूसरे को जानते थे। जांच में पता चला कि घटना के समय आरोपी नशे में था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र पेशे से राज मिस्त्री का काम करता था और परिवार के साथ तिरंगा चौक इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे जितेंद्र ने फोन कर अपने दोस्त विरेंद्र को तिरंगा चौक पर बुलाया था। विरेंद्र के आने के बाद दोनों बातचीत करने लगे। नकुल वहीं मोमोज खा रहा था। इसी दौरान जितेंद्र का हाथ नकुल को लग गया और उसका मोमोज नीचे गिर गया। नशे में धुत नकुल जितेंद्र को गाली देने लगा। विरोध करने पर वह हाथापाई पर उतर गया और चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। गर्दन में चाकू लगते ही जितेंद्र नीचे गिर गया। इसी बीच नकुल वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन

अस्पताल से जितेंद्र की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने विरेंद्र के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस नकुल के घर पर दबिश दी। वह घर के बाहर बैठा मिल गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

हत्या के बाद परिवार में मातम 
जितेंद्र के दोस्त विरेंद्र ने बताया कि घटना के बाद से उसके परिवार में मातम है। वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसने बताया कि दो माह पहले तक दोनों दोस्त तिरंगा चौक पर रेहड़ी पर कपड़ा बेचते थे। कपड़े का काम बंद होने के बाद वह केशोपुर मंडी में काम करने लगा। जबकि जितेंद्र बहादुरगढ़ में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। शनिवार शाम को जितेंद्र ने उसे फोन किया और कहा कि काफी दिन से मुलाकात नहीं हुई है। उसने उसे तिरंगा चौक आने के लिए कहा। वह तिरंगा चौक पर आकर अपने दोस्त से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान विवाद हो गया। विरेंद्र ने बताया कि आरोपी नकुल भी पास ही रहता था और अकसर उनकी मुलाकात होती थी। इस घटना से वह काफी अचंभित है। छोटी सी बात पर नकुल ने जितेंद्र की हत्या कर दी।

घटना से इलाके के लोगों में रोष
घटना के बाद इलाके के लोगों में रोष है। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को शव सौंप दिया। उसके बाद परिवार वालों ने जितेंद्र के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्थानीय लोग भी शामिल थे। जितेंद्र के भाई सिकंदर ने बताया कि हमें अपने भाई की हत्या के मामले में न्याय चाहिए। उसने कहा कि उसके भाई के छोटे छोटे बच्चे हैं। हमारे माता-पिता बुजुर्ग हैं। अब परिवार का गुजारा कैसे होगा। स्थानीय लोगों ने परिवार को न्याय के साथ साथ मुआवजा देने की मांग भी की। बाद में पुलिस अधिकारियों ने परिवार को समझा बुझाकर शांत करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed