भाभी को अकेला पा देवर ने की शर्मनाक हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को उसके देवर ने गलत नीयत से पकड़ा तो दूसरी घटना में युवती के साथ उसके पड़ोसी ने अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। हालांकि एक घटना में आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भूपानी थाना क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती 26 अप्रैल को अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला देवेंद्र उर्फ लाला घर में घुस आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा।
पीड़िता के मुताबिक, वह किसी तरह अपने को बचा पाई। उसका आरोप है कि देवेंद्र ने बीस दिन पहले भी यही हरकत की थी। तब उसके माता-पिता के सामने देवेंद्र ने दोबारा ऐसा न करने की कसम खाई थी, बावजूद इसके वह लगातार ऐसा कर रहा है। एसएचओ भूपानी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
देवर ने की छेड़छाड़
ऐसी एक दूसरी घटना में ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक महिला 22 अप्रैल की सुबह अपने घर के पिछवाड़े गोबर उठा रही थी।
उसका आरोप है कि इस दौरान रिश्ते का देवर आया और अभद्रता करने लगा। बाद में भाई के साथ मिलकर मार पिटाई की। शोर-शराबा सुनकर महिला का पति और ससुर मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।
महिला का आरोप है कि यदि परिजन बचाने नहीं आते तो हमलावर उसे जान से मार देते। एसएचओ ओल्ड ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।