फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Molestation of a woman in Shelter Home at Delhi

बिहार-यूपी और एमपी के बाद दिल्ली के शेल्टर होम में बड़ा कांड, पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 12 Aug 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Molestation of a woman in Shelter Home at Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
अब दिल्ली के नारायणा इलाके के एक शेल्टर होम में रहने वाली युवती ने कंप्यूटर केंद्र संचालक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय युवती नारायणा स्थित शेल्टर होम में रहती है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले शेल्टर होम प्रभारी की देखरेख में उसे कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए नारायणा भेजा गया था, जहां मई माह में केंद्र संचालक दिनेश ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। 
विज्ञापन


वह अकसर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। कोर्स पूरा होते ही युवती ने केंद्र पर जाना छोड़ दिया। छह अगस्त को शेल्टर होम में करियर काउसलिंग क्लास में काउंसलर करियर से जुड़ी बातें समझा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बातों को सुनकर युवती ने साहस दिखाया और आपबीती काउंसलर को बताई। बात केंद्र प्रभारी तक पहुंची। प्रभारी उसे लेकर नारायणा थाने पहुंचे, जहां पीड़िता ने पुलिस को पूरा किस्सा बताया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को अपने कब्जे में ले लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed