GIP मॉल में युवती को खींचकर अश्लील हरकत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के जीआईपी मॉल में सरेआम युवती से छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने वाले युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद निवासी 25 वर्षीय एक युवती शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जीआईपी मॉल घूमने आई हुई थी। वह शॉपिंग कर रही थी। तभी उसके पीछे अलीगढ़ निवासी दीपेश कुमार (27) ने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया।
जैसे ही युवती एस्क्लेटर के पास पहुंची, दीपेश ने युवती को खींच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। लोगों ने दीपेश को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गुड़गांव में महिला पत्रकार से दुष्कर्म
दिल्ली के दक्षिण जिले के वसंतकुंज इलाके में तलाकशुदा एक महिला पत्रकार से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। महिला आरोपी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। वसंतकुंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से जयपुर की रहने वाली 32 वर्षीय महिला अंग्रेजी अखबार में नौकरी करती है और गुड़गांव में रह रहती है। करीब छह वर्ष पहले महिला की एक क्लब में आकाश नाम के युवक से दोस्ती हुई। आकाश ने खुद को तलाकशुदा बताया। आरोपी शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। कुछ दिन पहले महिला को पता लगा कि आरोपी का तलाक नहीं हुआ है। महिला ने जब आकाश से शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया।