{"_id":"5ba8f460867a557eb04188bc","slug":"molestation-attempt-in-the-park-with-the-woman-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: महिला के साथ पार्क में दुष्कर्म की कोशिश, फेसबुक पर बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: महिला के साथ पार्क में दुष्कर्म की कोशिश, फेसबुक पर बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Sep 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
DCP (South-East Delhi), Chinmoy Biswal
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक पार्क के अंदर 26 वर्षीय एक महिला से बलात्कार की कोशिश की गई। महिला पेशे से वकील है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने फेसबुक पर कई पोस्ट के जरिए अपने साथ हुये हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि, वह पिछले गुरुवार कैलाश हिल्स से अमर कॉलोनी के सेंट्रल पार्क की तरफ जाने वाले रास्ते पर टहल रही थीं।
विज्ञापन
महिला ने पोस्ट में लिखा, 'अचानक मुझे लगा कि किसी ने मुझे पकड़ लिया और मुझे पार्क के भीतर खींचने लगा। इस पार्क में घुसना आसान नहीं है क्योंकि इसके दरवाजे में दो बाड़ लगे हुए हैं। कुछ ही सेकंड के भीतर मुझे महसूस हुआ कि मैं पार्क के अंदर हूं और यह शख्स मेरी कमर पकड़े हुए था और मेरे साथ दुष्कर्म करने की फिराक में था। मैंने उसका हाथ हटाने की कोशिश की और उसके चेहरे पर जोर से वार किया।'
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि उसने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह पलट कर उस पर वार किया और दीवार फांद कर फरार हो गया।
आरोपी शख्स को घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया, जब महिला एक पुलिस अधिकारी को पार्क तक ले गयी तो वह शख्स वहां बैठा हुआ मिला। आरोपी 30 साल का एक मजदूर है जो पास की झुग्गियों में रहता है।
महिला ने दावा किया कि पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीर तरीके से लिया। इस पर डीसीपी दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, चिन्मॉय बिस्वाल का कहना है कि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जहां तक पीड़ित महिला द्वारा पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठे हैं, उसकी जांच की जाएगी।
Police team had immediately left for the spot & accused was arrested under appropriate sections. Her grievances of behavioural issues by police will be looked into:DCP (South-East) Chinmoy Biswal on girl alleges inaction by policemen following molestation attempt at a park.#Delhi pic.twitter.com/D4PkzdbBl4
— ANI (@ANI) September 24, 2018