{"_id":"9cc22cbfa3a1cad17ecc29b6ee14dc8b","slug":"mohan-nagar-zone-person-will-also-online-credit-house-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन नगर जोन वाले भी घर बैठे जमा कराएंगे हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन नगर जोन वाले भी घर बैठे जमा कराएंगे हाउस टैक्स
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 11 Sep 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
मोहन नगर जोन क्षेत्र में रहने वाले 50 हजार भवन मालिक भी अब घर बैठे हाउस टैक्स जमा करा सकेंगे। नगर निगम अगले सप्ताह से मोहन नगर जोन में भी ऑनलाइन सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले वसुंधरा जोन में टैक्स सिस्टम को ऑनलाइन किया जा चुका है।
विज्ञापन
मोहन नगर जोन की करीब 50 हजार प्रापर्टी में से 48 हजार संपत्तियों का ब्योरा कंप्यूटर पर दर्ज किया जा चुका है। निगम के उप नगर आयुक्त और मोहन नगर जोन प्रभारी एके गुप्त का कहना है कि दो-तीन दिन में सभी प्रापर्टी का डाटा कंप्यूटर पर फीड कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए वेंडर को डाटा उपलब्ध करा दिया गया है। उनका कहना है कि उम्मीद है कि 17 सितंबर तक हाउस टैक्स सिस्टम को आनलाइन कर जनता को यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बाद लोग घर बैठे ही अपना मकान नंबर नगर निगम की वेबसाइट पर दर्ज कर न केवल अपने टैक्स की रकम देख सकेंगे, बल्कि भुगतान भी कर सकेंगे।