फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mohammadpur news suspicious bag was found in Mohammadpur South West Delhi police and Bomb Disposal Squad on spot

आरके पुरम ग्रेनेड मामला: भाजपा का दावा- पार्षद ने की थी मोहम्मदपुर को माधवपुरम करने की मांग, इसीलिए रची गई साजिश

Tue, 26 Apr 2022 06:16 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 26 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

ग्रेनेड पर जंग लगा था और उसकी पिन भी निष्क्रिय थी। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मनोज का कहना है कि मिली चीज खिलौने जैसी लग रही है। उधर, प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर बांग्लादेशी रोहिंग्या को बढ़ावा देने का आरोप मढ़ा है। आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में बांग्लादेशी रोहिंग्या की एक और घिनौनी करतूत सामने आई है।

विज्ञापन
Mohammadpur news suspicious bag was found in Mohammadpur South West Delhi police and Bomb Disposal Squad on spot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरके पुरम के मोहम्मद पुर गांव में सोमवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब पार्क में पुराना ग्रेनेड मिला। ग्रेनेड पर जंग लगा था और उसकी पिन भी निष्क्रिय थी। मौके पर एनएसजी को बुलाया जा रहा था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई थी। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मनोज सी का कहना है कि मिली चीज खिलौने जैसी लग रही है। पुलिस इस मामले में उचित कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे एक युवक ने सूचना दी थी मोहम्मदपुर गांव में स्थित झंडू पार्क में एक कोने में पुराना ग्रेनेड पड़ा हुआ है। सूचना मिलते की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रेनेड वाली जगह की घेराबंदी की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तुरंत पार्क को खाली करा लिया गया था।
विज्ञापन


ग्रेनेड काफी पुराना है और उसमें जंग लगा हुआ है। उसकी पिन भी निष्क्रिय है। ग्रेनेड सक्रिय स्थिति में नहीं है। मौके पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पार्क से मिली संदिग्ध चीज ग्रेनेड है या फिर कोई और चीज है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी उसे ग्रेनेड बता रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पार्षद भगत सिंह टोकस के घर पर बम मिला- भाजपा

उधर, प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर बांग्लादेशी रोहिंग्या को बढ़ावा देने का आरोप मढ़ा है। आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में बांग्लादेशी रोहिंग्या की एक और घिनौनी करतूत सामने आई है। गुलामी के प्रतीक नाम के विरुद्ध मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम का प्रस्ताव निगम में पास कराने वाले भाजपा पार्षद भगत सिंह टोकस के घर पर बम मिला।


 

बांग्लादेशियों को समर्थन देना बंद करें केजरीवाल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जहांगीरपुरी में जो घटना हुई और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो चुप्पी साधी, पूरे देश की जनता ने देखी। उसका परिणाम पूरी दिल्ली देख रही है। रोहिंग्या को संरक्षण आम आदमी पार्टी दे रही है। जब एक भाजपा के पार्षद द्वारा मोहम्मदपुर गांव का नाम माधवपुरम रखने का प्रस्ताव किया जिसका समर्थन भाजपा ने भी किया है, तो उस पार्षद के घर पर बम रखवाया गया है। बांग्लादेशियों द्वारा बम रखा गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संरक्षण देना कब बंद करेंगे। बांग्लादेशियों को समर्थन देना बंद करें। भाजपा इन गीदड़-भभकियों से डरने वाली नहीं है। कार्यकर्ता रोहिंग्याओं को भगा कर रहेगा। हिंदू विरोधी मानसिकता से मुख्यमंत्री बाज आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed