{"_id":"66ccc73faad3732cca0c621d","slug":"mohalla-buses-will-also-be-trialled-on-two-new-routes-transport-department-is-brainstorming-on-the-routes-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मोहल्ला बसों का दो नए मार्गों पर भी होगा ट्रायल, परिवहन विभाग रूट पर कर रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मोहल्ला बसों का दो नए मार्गों पर भी होगा ट्रायल, परिवहन विभाग रूट पर कर रहा मंथन
Mon, 26 Aug 2024 11:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:49 PM IST
सार
अधिकारियों का कहना है कि मोहल्ला बसों में चढ़ने के लिए दिल्ली के निवासियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि परिवहन विभाग अभी भी मार्गों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहा है। अभी तक बसें नहीं आ सकी हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला बस
- फोटो : X/Kailash Gahlo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहल्ला बसों का दो नए मार्गों पर भी ट्रायल शुरू हो सकता है। दिल्ली परिवहन निगम और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम (डीआइएमटीएस) जल्द ही दो नए मार्गों इंडियन एयरलाइन कॉलोनी/प्रिया सिनेमा से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन और लोक कल्याण मार्ग से वसंत विहार तक ट्रायल शुरू कर सकता है। मौजूदा समय में दो मार्गों प्रधान एन्क्लेव पुश्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन और अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फेज-3 पेपर मार्केट पर मोहल्ला बसों का परीक्षण पहले से ही चल रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि मोहल्ला बसों में चढ़ने के लिए दिल्ली के निवासियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि परिवहन विभाग अभी भी मार्गों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहा है। अभी तक बसें नहीं आ सकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि सितंबर मध्य तक बसों की पहली खेप आने की उम्मीद है। फिलहाल बसों की पार्किंग और रखरखाव के लिए 16 डिपो बनाए गए हैं। इन डिपो में चार्जिंग बुनियादी ढांचे को स्थापित करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
एआई की मदद से इन बसों के रूटों को अंतिम रूप देने का काम हो रहा है। अगले सप्ताह मार्गों के बारे में चर्चा करने के लिए आइआईटी-दिल्ली के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसके बाद मार्गों को अंतिम रूप देने पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के साथ एक और बैठक होगी। मोहल्ला बस योजना के तहत 2,080 बसें होंगी। इस में से 1,040 डीटीसी द्वारा और बाकी डीआइएमटीएस द्वारा संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन