फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi will not sleep peacefully, I am not Sheila Dikshit.

'मोदी को चैन से सोने नही दूंगा, मैं शीला दीक्षित नहीं'

Sun, 18 Oct 2015 09:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Oct 2015 09:32 PM IST
विज्ञापन
Modi will not sleep peacefully, I am not Sheila Dikshit.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलने पहुंचे। एलजी से केजरीवाल ने महिला सुरक्षा और राजधानी में हाल ही में हुई नाबालिगों से गैंगरेप की घटनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


केजरीवाल ने मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में जंगलराज आ गया है। राजधानी में जंगलराज मोदीराज के आने के बाद शुरू हुआ है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा, "मैं शीला दीक्षित नहीं हूं। जबतक दिल्ली में महिला अपराध बंद नही होते तबतक हम मोदी को चैन से सोने नहीं देंगे।''

विज्ञापन
विज्ञापन

'यमुना पार की पुलिस ही दे दो'

Modi will not sleep peacefully, I am not Sheila Dikshit.

दिल्ली के मुख्यमंत्री के मुताबिक दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और कार्यप्रणाली के लिए केंद्र जिम्मेदार हैं। लेकिन दिल्ली सरकार महिला सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि कल 12 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, इसमें वे चर्चा करेंगे कि कैसे सरकार महिला सुरक्षा को बेहतर बनाए और अपराधों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाए।

केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार को सौंपने की मांग एक बार फिर दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल के लिए ही वे पुलिस को उन्हें सौंप कर देंखे। केंद्र अगर केवल यमुना पार की पुलिस को ही दिल्ली सरकार को देता है तो भी बहुत बदलाव आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed