फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi took the class of the economy from manmohan : Rahul Gandhi

मोदी ने मनमोहन से ली अर्थव्यवस्था की क्लास: राहुल

Fri, 29 May 2015 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 May 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
 Modi took the class of the economy from manmohan : Rahul Gandhi

दिल्ली में कांग्रेस के यूथ संगठन एनएसयूआई के सम्मेलन में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने संघ की विचारधारा को शिक्षा में थोपने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि RSS की शाखा में सीधी लाइन लगाई जाती है और बोलने व लाइन तोड़ने पर लाठी पड़ती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में आरएसएस की विचारधारा थोपी जा रही है।
विज्ञापन


पहले आईआईटी में वैज्ञानिकों की राय ली जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होता। भाजपा और संघ की विचारधारा में कोई अंतर नहीं है।

'एक ही व्यक्ति सब जानता है'

 Modi took the class of the economy from manmohan : Rahul Gandhi

पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि आज जहां देखो एक ही व्यक्ति हर बात जानता है। किसानों की बात एक ही व्यक्ति जानता है और कपड़ो की बात भी वही व्यक्ति जानता है।

राहुल के मुताबिक मेक इन इंडिया चलने वाला नहीं है। केवल 2-3 उद्योगपतियों की मदद से मेक इन इंडिया नहीं चलता। एक साल हो गया लेकिन ब्लैकमनी देश में वापस नहीं आया।

उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम शिक्षा को जरूरी कहते है और दूसरी तरफ बजट कम कर देते हैं। राहुल ने मोदी और मनमोहन सिंह की मुलाकात पर कहा कि मोदी ने मनमोहन सिंह से इकॉनमी की क्लास ली।

मोदी पर लगातार हमले करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले कि मोदी कहते है कि किसानों की मदद करनी चाहिए। वे चीन, मंगोलिया गए लेकिन किसान के घर नहीं गए।

आइटम नंबर कर रहे थे राहुल : भाजपा

 Modi took the class of the economy from manmohan : Rahul Gandhi

वही उन्होंने अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि हम अगल-अगल विचारधारा को एक कमरे में रख देते हैं, ये हमारी शक्ति है। संगठन में अनुशासन होना चाहिए। राहुल के मुताबिक जिन राज्यों में वे विपक्ष में हैं, वहां छात्र संघ का चुनाव जीते हैं।

इस सम्मेलन के तुरंत बाद भाजपा ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता राव ने कहा कि राहुल को अभी बहुत सीखने की जरूरत है। आरएसएस पर उनका बयान अपरिपक्वता को दर्शाता है।

राव के मुताबिक राहुल अपनी पार्टी के युवाओं के सामने आइटम नंबर कर रहे थे। ऐसे बचकाना बयानों से वे उनका मनोरंजन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed