{"_id":"591bef8a4f1c1b9c0cf22d2f","slug":"modi-government-withdraws-vip-security-cover-of-robert-vadra-s-mother-maureen-vadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने वापस ली रॉबर्ट वाड्रा की मां की वीआईपी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने वापस ली रॉबर्ट वाड्रा की मां की वीआईपी सुरक्षा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 17 May 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा अपनी मां मॉरीन के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा अकसर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। अक्सर अपने जमीन विवाद को लेकर चर्चा में रहने वाले रॉबर्ट वाड्रा इस बार अपनी मां की वीआईपी सिक्योरिटी को लेकर सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
दरअसल मोदी सरकार ने मंगलवार को रॉबर्ट वाड्रा की मां को मिलने वाली वीआईपी सिक्योरिटी कवर को हटा लिया है। बता दें कि इस मुद्दे पर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि बीते हफ्ते ही कांग्रेस ने मोदी सरकार से जवाब मांगा था कि आखिर वो रॉबर्ट वाड्रा की मां को वीआईपी सिक्योरिटी क्यों दे रही है। इसी के बाद केंद्र सरकार ने आखिरकार मंगलवार को वाड्रा की मां मॉरीन वाड्रा को मिल रही वीआईपी सुरक्षा वापस ले ली।
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट में कहा था ले लो वापस सिक्योरिटी
maureen vadra
- फोटो : गेटी इमेज
गौरतलब है कि मॉरीन वाड्रा दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती हैं जहां उन्हें पिछले 13 साल से सिक्योरिटी के रूप में दिल्ली पुलिस के 6 सुरक्षाकर्मी मिले हैं। ये सभी मॉरीन की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहते थे।
इसी मामले में पिछले हफ्ते कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार का सवाल था कि यदि वाड्रा की मां को मिल रही सुरक्षा के पीछे कोई कारण नहीं है तो केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा अब तक हटाई क्यों नहीं।
मॉरीन वाड्रा को 2004 से ही घर पर वीवीआईपी सिक्योरिटी मिली हुई है। कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस और अखबारों में मां की सिक्योरिटी के बारे में छपने में पर बीते हफ्ते रॉबर्ट वाड्रा काफी नाराज हुए थे और उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया था।