फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modi country safe in the hands of Amit Shah.

मोदी के हाथों में देश सुरक्षित : अमित शाह

Wed, 13 May 2015 01:33 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 13 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Modi country safe in the hands of Amit Shah.

‘जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं, तब से दुनिया भर में हिंदुस्तान का मान बढ़ा है। दस साल पहले जो देश भारत के प्रधानमंत्री को कोई तवज्जो नहीं देते थे आज वहां जब मोदी पहुंचते हैं तो हजारों की संख्या में लोग स्वागत के लिए उमड़ते हैं।’ यह कहना है मोदी के सबसे करीबी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने करीब 15 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देशभक्त प्रधानमंत्री हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देश की विदेश नीति में जो बदलाव किए हैं यह उन्हीं का असर है कि आज पूरा विश्व भारत को अलग नजरिए से देख रहा है।

विरोधी सरकार को कोस रहे हैं, मगर गंगा स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ अभियान सरकार की उपलब्धि हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया योजना में 3500 विदेशी उद्यमियों ने भारत में उद्योग लगाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निश्चित ही देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूपी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जहां एक तरफ बेरोजगारों के लिए रोजगार का इंतजाम करने में लगी हैं वहीं उत्तर प्रदेश में नौकरियां बेची जा रही हैं।

युवा बेरोजगार हो रहे हैं। भ्रष्टाचार पर उनका कहना था कि कांग्रेस के साथ ही भ्रष्टाचार का दौर भी समाप्त हो गया है। अब जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देश में देखने को मिलेंगे।

अफसरों-नेताओं के गठबंधन से पनप रहा भ्रष्टाचार
गाजियाबाद। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार नेताओं और अफसरों की मिलीभगत से पनपता है। इनके गठबंधन से यादव सिंह जैसे अफसरों के घपले सामने आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यसमिति की बैठक के बाद मोहन नगर आईटीएस में अमर उजाला से बात कर रहे थे।

दो दिवसीय बैठक केअंतिम दिन कई पदाधिकारियों के साथ अमितशाह ने भी कांग्रेस केे साथ ही सपा-बसपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे घेरा । उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव से भ्रष्टाचार पर जवाब मांगा।

एक सड़क की लागत में यूपी सरकार द्वारा 35 हजार करोड़ रुपये बढ़ाने पर उन्होंने पूछा कि यह किसके इशारे पर किया गया? उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ अफसरों और नेताओं के गठबंधन से जमती हैं।

कांग्रेस के राज में रोज एक घोटाला सामने आने और बीजेपी के एक साल में एक भी घपला न होना इसका उदाहरण है। यूपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले नेता और अफसर जान लें, सबको जेल जाना होगा।

बीजेपी पूर्ण बहुमत से आ रही है। किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ा जाएगा। यदि अफसर भ्रष्टाचार में सहयोग करने से इंकार कर दें तो कोई नेता भ्रष्टाचार नहीं कर पाएगा।


राम मंदिर पर पूछे गए एक सवाल में जवाब में उन्होंने कहा कि यह मुद्दा नहीं है, चुनावी मुद्दा तो बिल्कुल नहीं है। यह हमारी संस्कृति है, विचारधारा है। आस्था के सवाल पर राजनीतिक सवाल नहीं चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed