फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   modi calls for clean toilet but at bjp office are dirty and stink

'बुरे सपने जैसे हैं BJP ऑफिस के टॉयलेट'

Tue, 19 Aug 2014 01:39 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
modi calls for clean toilet but at bjp office are dirty and stink

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में देश को साफ और स्वच्छ बनाने की अपील की। उन्होंने देशभर के हर गांव में घर-घर टॉयलेट बनवाने और सफाई की मुहिम शुरू करने का ऐलान किया, लेकिन उन्हें यह जानकर हैरानी होगी कि उनकी पार्टी के मुख्यालय में साफ सफाई का बुरा हाल है।

विज्ञापन


पार्टी के दिल्ली यूनिट मुख्यालय में टॉयलेट और अन्य स्थानों पर सफाई का कोई इंतजाम नजर नहीं आता। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि देश भर में स्वच्छता लाने के लिए सरकार टॉयलेट बनाने पर पैसे खर्च करेगी।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री के इस ऐलान के बाद उन्होंने दिल्ली भाजपा के 14 पंडित पंत मार्ग स्थित कार्यालय में खुद जाकर सफाई और अन्य इंतजामों की पड़ताल की तो हकीकत कुछ और ही निकली। भाजपा का हाल भी 'चिराग तले अंधेरा' जैसा ही दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बुरे सपने जैसे हैं बीजेपी ऑफिस के टॉयलेट'

modi calls for clean toilet but at bjp office are dirty and stink

अखबार के मुताबिक पार्टी की ज्यादातर महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां के टॉयलेट ऐसे हैं कि उन्हें इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता।

रोजाना पार्टी कार्यालय आने वाली एक महिला कार्यकर्ता ने बताया कि यहां टॉयलेट का इस्तेमाल करना किसी बुरे सपने के जैसा है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे कार्यालय में सिर्फ एक टॉयलेट ही ऐसा है जहां साफ-सफाई रहती है, और वो है पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय में है।

पार्टी के और कार्यकर्ता ने बताया कि कार्यालय में यह समस्या पिछले कई सालों से है। इसके बारे में पहले भी यूनिट प्रमुखों को सूचित किया जाता रहा है लेकिन अब तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया।

पढ़िए, क्या बोले पार्टी के मुखिया

modi calls for clean toilet but at bjp office are dirty and stink

पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यहां टॉयलेट का इस्तेमाल करना काफी मुश्किल काम है। क्योंकि वह पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय में बने टॉयलेट में जा नहीं सकते और अगर उन्हें जाना भी है तो वे कार्यालय के पीछे बने उन्हीं गंदे टॉयलेट का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

पार्टी ऑफिस के गंदे टॉयलेट के इस्तेमाल से बचने के लिए कार्यकर्ता या तो एनडीएमसी के टॉयलेट में जाते हैं या फिर किसी रेस्टोरेंट में। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऑफिस के टॉयलेट बहुत ही गंदे हैं और इनसे बदबू आती है। इस बारे में नए पार्टी अध्यक्ष को भी बताया गया है लेकिन अब तक सफाई का कोई प्रयास नहीं किसा गया।

प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि यह बात उनके संज्ञान में है और उन्होंने पार्टी कार्यालय को फिर से व्यवस्थित करवाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्षों के बारे में वह कुछ नहीं कह सकते लेकिन बहुत जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed