फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Modern facilities will be available at Sabzi Mandi railway station

Delhi: सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, रेलवे ने पुनर्विकास को लेकर तैयार किया जा रहा प्लान

Wed, 24 Jan 2024 03:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Jan 2024 03:49 AM IST
सार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं देने के साथ ही पुनर्विकास कार्यों की योजना तैयार की गई है। स्टेशन पुनर्विकास को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। स्टेशन के बाहरी परिसर को बेहतर करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Modern facilities will be available at Sabzi Mandi railway station
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जल्द ही सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन को भी यात्री फ्रेंडली बनाने की तैयारी है। रेलवे 27 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगा। यहां 12 मीटर चौड़े फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा, ताकि एक प्लेटफार्म से दूसरे तक पहुंचने में यात्रियों को परेशान न होना पड़ा। साथ ही, प्लेटफार्म पर 6 स्वचालित सीढि़यां व चार लिफ्ट बनाने की योजना है। इससे वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और अन्य यात्रियों को सामान के साथ चढ़ने-उतरने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक सुखविंदर सिंह ने बताया कि कंसल्टेंसी और वर्क्स कॉन्ट्रेक्ट प्रदान किया जा चुका है। स्टेशन पुनर्विकास को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। स्टेशन के बाहरी परिसर को बेहतर करने की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फुटओवर ब्रिज स्टील गर्डर से तैयार होगा।
विज्ञापन


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधाएं देने के साथ ही पुनर्विकास कार्यों की योजना तैयार की गई है। इसके तहत दिल्ली डिवीजन के चौदह स्टेशन जिसमें सोनीपत, मोदीनगर, गाजियाबाद, सब्जी मंडी, जींद जंक्शन, रोहतक, पटौदी रोड, बहादुरगढ़, दिल्ली कैंट, शामली, नरेला, मानसा, फ़रीदाबाद, नरवाना जंक्शन का पुनर्विकास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर यह होगा खास
स्टेशन के बाहरी भाग का सौंदर्यीकरण होगा। साथ ही, स्टेशन पर बेहतर कैफेटेरिया, एक स्टेशन-एक उत्पाद वाला स्टॉल, प्रतीक्षालय, शौचालय, पार्किंग का विकास, सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात की सुगम आवाजाही के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनेंगे। अतिरिक्त प्लेटफार्म शेल्टर का विकास, जल बूथ, मोनो रंग के डिस्प्ले बोर्ड, जीपीएस आधारित प्लेटफॉर्म घड़ी लगेगी। साथ ही, एग्जीक्यूटिव, आरक्षित लाउंज होंगे। वीआईपी कक्ष में एलईडी टेलीविजन लगेगा। यात्री उद्घोषणा प्रणाली को बेहतर करने के साथ ही मुफ्त वाई-फाई की सुविधा यात्रियों को मिलेगी।

जमीन मिली, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने की दिक्कत होगी दूर
सराय काले खां की ओर से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने में यात्रियों को होने वाली परेशानी जल्द दूर होने की उम्मीद है। स्टेशन परिसर के बाहर की नगर निगम की जमीन अब रेलवे को मिल गई है। इसके बदले निगम को कुतुब रोड पर जमीन दी जाएगी। दिल्ली मंडल ने इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड को भेजा है। अनुमति मिलने के बाद विकास कार्याें के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

दरअसल, नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली के बाद हजरत निजामुद्दीन राजधानी का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन हैं। हर दिन यहां करीब ढाई लाख यात्रियों की आवाजाही रहती है। संकरी एप्रोच रोड पर वाहनों का ज्यादा दबाव और अतिक्रमण के बीच रेलवे स्टेशन से रिंग रोड की तरफ निकलना मुश्किल है। इसके समाधान के तौर पर रेलवे ने सड़क की दोनों तरफ की जमीन बदलने का प्रस्ताव तैयार कर निगम के पास भेजा था। 

रेलवे ने कुतुब रोड पर जमीन देने की बात कही है, लेकिन निगम सड़क के लिए भी अतिरिक्त जमीन की मांग कर रहा था। ऐसे में कई माह से आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ पा रही थी। अब इस विवाद को सुलझा लिया गया है। वर्तमान में स्टेशन परिसर में प्रवेश करने के लिए यात्रियों काे भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संकरी सड़क और दोनों ओर लगी अस्थायी दुकानों से यात्रियों को परेशानी होती है। वाहन बिना जाम में फंसे स्टेशन प्रवेश द्वार तक नहीं पहुंच सकते। रिंग रोड पर रैपिड ट्रेन का स्टेशन भी बन रहा है।

बस स्टैंड भी हटाया जाएगा
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार से आने वालों को भी परेशानी होती है। प्रवेश द्वार पर बस स्टैंड होने और सड़क की चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगा रहता है। दिल्ली सरकार से बस स्टैंड को स्थानांतरित करने की भी मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed