फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Moderator Jim noise prevented the killing of the young man.

शोर करने से रोका तो गोली मारकर की युवक की हत्या

Tue, 23 Feb 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Feb 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
Moderator Jim noise prevented the killing of the young man.

वसंत कुंज इलाके के किशनगढ़ गांव में जिम संचालक व उसके दोस्त ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


वसंत कुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी जिम मालिक व उसके साथी की तलाश तेज कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 11/9 टाइम बिल्डिंग किशनगढ़ के ग्राउंड फ्लोर में रिंकू जिम चलाता है।
विज्ञापन


रिंकू अपने साथी के साथ रविवार रात करीब दस बजे जिम में बैठकर शराब पी रहा था। इनके साथ कुछ और लोग भी बताए जा रहे हैं। ये लोग शोर-शराबा करने के साथ ही आपस में एक-दूसरे को गाली दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई करने के बाद दाग दी गोली

Moderator Jim noise prevented the killing of the young man.
बिल्डिंग की पहली मंजिल पर हरदीप नाम का युवक रहता था। हरदीप ने रिंकू व उसके साथियों को शोर-शराबा करने व गाली देने से मना कर दिया।

इस पर रिंकू व उसका साथी आग बबूला हो गए। ये दोनों पहली मंजिल पर पहुंचे। पहले तो इन लोगों ने हरदीप की पिटाई की और फिर उसे गोली मार दी। गोली हरदीप के पेट में लगी।

हरदीप अरुणा आसफ अली मार्ग स्थित आईएसी में नौकरी करता था और किशनगढ़ में किराए पर रहता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed