फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mobile Network Fail in Greater Noida public use wi-fi

ग्रेटर नोएडा: मोबाइल नेटवर्क फेल, वाई-फाई बना सहारा

Fri, 24 Aug 2018 10:25 AM IST
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
नवीन कुमार, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 24 Aug 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Mobile Network Fail in Greater Noida public use wi-fi
प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रेनो वेस्ट की सोसायटियों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। फोन पर बात करने के लिए लोगों को छत या फिर रोड पर जाना पड़ता है। नेटवर्क नहीं आने से लोग परेशान है। लोगों ने बिल्डर और सोसायटी के मेंटेनेंस अफसर को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, ये मोबाइल कंपनी को बूस्टर लगाने की अनुमति नहीं दे रहे है। प्राधिकरण से शिकायत भी की जा चुकी है। ग्रेनो वेस्ट में 100 से अधिक सोसायटी है। फिलहाल 60 से अधिक में लोग रह रहे हैं।

विज्ञापन


बिल्डर और प्राधिकरण से आम सुविधा नहीं मिलने से लोग परेशान है। वहीं, सोसायटी में मोबाइल नेटवर्क की ने इनकी परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, मोबाइल और इंटरनेट दोनों ही जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। लोग फोन पर बात नहीं कर पाते है। नौकरी वाले लोग इससे काफी परेशान है। हालांकि, कुछ सोसायटी में वाई फाई और लैंड लाइन की सुविधा है।  
विज्ञापन


सुमिल जालोटा, लॉ रेजीडेंसिया सोसायटी, ग्रेनो वेस्ट ने बताया कि, नेटवर्क की काफी समस्या है। फोन नहीं मिलता है। किसी क्लाइंट का फोन आता है तो बात करने बिल्डिंग की छत या फिर सोसायटी के बाहर जाना पड़ता है। मोबाइल कंपनी व बिल्डर से कई बार शिकायत की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।                           
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीन खान, निराला एस्टेट सोसायटी, ग्रेनो वेस्ट का कहना है कि, घर पर लैंडलाइन लगा हुआ है, उससे बात करनी पड़ती है या वाई फाई से इंटरनेट कॉल करती हूं। फोन की जरूरत फिर भी पड़ती है। कई बार ऑफिस या अन्य जरूरी फोन आते है। रिसीव करने सोसायटी के बाहर जाना पड़ता है।


अंशुल कुमार, पॉम ओलंपिया सोसायटी, ग्रेनो वेस्ट ने कहा कि, मोबाइल बेहद जरूरी है, लेकिन सोसायटी में नेटवर्क नहीं आता। इंटरनेट कॉल करनी पड़ती है। ज्यादातर समय इंटरनेट कॉल लग नहीं पाती। मोबाइल कंपनियों के साथ-साथ बिल्डर भी जिम्मेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed