{"_id":"5d693bd38ebc3e93b31a4c29","slug":"mobile-app-increase-prostitution-in-delhi-women-commission-sent-notice-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मोबाइल एप बना वेश्यावृत्ति बढ़ाने का हथियार, महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मोबाइल एप बना वेश्यावृत्ति बढ़ाने का हथियार, महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस
Fri, 30 Aug 2019 08:38 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 30 Aug 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग ने मोबाइल ऐप्लिकेशन से खुलेआम बढ़ रही वेश्यावृत्ति को गंभीरता से लेते हुए इस पर स्वत: संज्ञान लिया है। ऐसे मामले की जानकारी मिलने के बाद आयोग ने पुलिस व दूरसंचार मंत्रालय को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
आयोग को एक एप के माध्यम से वेश्यावृत्ति बढने की सूचना मिली है। इसके बाद आयोग ने पुलिस व दूरसंचार अधिकारियों को इस बात की जानकारी भेजी है। पुलिस से ऐसे मामलों में आईटीपीए व पोक्सो की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन
आयोग की ओर से पुलिस को बताया गया है कि यह एप इंटरनेट व गूगल प्ले स्टोर, ऐप्पल स्टोर्स पर उपलब्ध है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार यह कार्य अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत आपराधिक कृत्य है।
विज्ञापन
आयोग ने पुलिस से पूछा है कि क्या वेश्यावृत्ति को बढ़ावा देने वाले ऐसे अन्य मोबाइल और वेब एप्लिकेशन की पहचान की गई है। यदि की गई है तो अब तक उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। आयोग ने दूरसंचार मंत्रालय से वेश्यावृत्ति बढ़ाने वाले मोबाइल ऐप्लिकेशन को तुरंत ब्लॉक करने को कहा है।
पुलिस को नाम के साथ एप की जानकारी भी दी गई है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि ऐप पर वेश्याओं के रुप में नाबालिग लड़कियों को प्रदान करने का दावा किया जा रहा है।