फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mob killed auto driver In Delhi

दिल्ली: भीड़ ने ऑटो चालक को पीटकर मार डाला, चोरी के आरोप में दो दोस्तों संग खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 25 Nov 2018 09:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 25 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
mob killed auto driver In Delhi
मृतक अविनाश के परिजन - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में उत्तम नगर में भीड़ ने ऑटो चालक अविनाश उर्फ हनी समेत तीन युवकों को चोरी के आरोप में पकड़ा और बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा। भीड़ ने युवकों के हाथ में बैटरी देकर गली में घुमाया और उनका वीडियो भी बनाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध हो चुके युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने भीड़ के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वारदात शनिवार सुबह की है। पुलिस को मोहन गार्डन में कुछ लोगों के बदमाशों को पकड़कर पिटाई की सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने देखा कि तीन युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। उनके पास ही चार बैटरी पड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान विकास नगर निवासी अविनाश उर्फ हनी (25) की मौत हो गई, जबकि विकास नगर निवासी मुन्नीपाल (26) और सूरज यादव (24) को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अविनाश और अन्य दोनों को लोगों को कारों की बैटरी चोरी करने के आरोप में पकड़ा था। 

mob killed auto driver In Delhi
मृतक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भीड़ ने उन्हें बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पीटा। सूरज यादव और मन्नीलाल से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने ने बैटरियां चोरी की थीं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस का कहना है कि अविनाश के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पिटाई के एक आरोपी पुनीत महादेव को गिरफ्तार किया है। उसे रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

माता-पिता के सामने ही वारदात
अविनाश की मां कुसुम लता ने बताया कि भीड़ ने उनके और पति सामने ही बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर दी। कुसुम लता के मुताबिक, तड़के उनके बेटे के मोबाइल से किसी ने उनके पति विनोद के मोबाइल पर फोन किया। उसने कहा कि लोगों ने अविनाश को पकड़ रखा है और पिटाई कर रहे हैं। माता-पिता अटल मंदिर के पास पहुंचे तो वहां काफी भीड़ थी। 

लोगों ने अविनाश और उसके दो दोस्तों को बिजली के खंभे से बांध रखा था और बेरहमी से पीट रहे थे। अविनाश ने माता-पिता को देखकर बचाने की गुहार लगाई। कुसुम लता पुलिस को फोन करने लगीं, लेकिन पिटाई कर रहे लड़के ने उनके हाथ से फोन छीन लिया और गाली-गलौच करने लगे। 

भीड़ के गुस्से को देखकर दंपती वहां से चले गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे दंपती वहां लौटे तो पता चला कि पुलिस तीनों घायलों को अस्पताल ले गई है। वहां जाने पर पता चला कि उनके बेटे की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि अविनाश ऑटो चलाता था और चोरी से उसका कोई लेना-देना नहीं था। अविनाश पत्नी करिश्मा और दो बच्चों अनसुमन व सृष्टि के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed