फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mla reaches primary health centre, two third employees were absent from duty

विधायक पहुंचे पीएचसी, दो तिहाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं थे मौजूद

Thu, 20 Jul 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Jul 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
mla reaches primary health centre, two third employees were absent from duty
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला

गर्भवती को समय पर इलाज नहीं मिलने की जानकारी होने पर तिगांव विधायक ललित नागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। अस्पताल में एक चौकीदार के अलावा सिर्फ दो कर्मचारी तैनात मिले।

विज्ञापन


करीब 25 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली पीएचसी की एंबुलेंस भी गायब थी। पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा के प्रश्र पर सीएमओ डॉ. गुलशन अरोड़ा ने छुट्टी पर होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


नौ में से छह कर्मचारी नदारद
कुछ ही देर में पीएमओ डॉ. राजीव बातिश का फोन विधायक को आ गया। विधायक ने पीएमओ से पीएचसी में तैनात स्टाफ के बारे में पूछा। कुल नौ कर्मचारियों के तैनात होने की जानकारी दी, इनमें से छह ड्यूटी से नदारद थे। विधायक ने पूछा कि क्या पीएचसी में रात के समय डिलीवरी हट बंद कर दी जाती है जिसकी वजह से एक महिला को गेट पर बच्चे को जन्म देने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमओ ने मामले की जांच कराने और स्टाफ को हर समय उपलब्ध रहने के निर्देश जारी करने की बात कही। ललित नागर ने लचर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वर्तमान सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में तिगांव पीएचसी में प्रदेश की पहली मॉडर्न डिलीवरी हट स्थापित की गई थी।

मंत्री के इशारे पर हटाए डॉक्टर
पीएचसी में प्रतिमाह करीब सौ प्रसव कराए जाते थे। आरोप लगाया कि सरकार उनके इलाके में भेदभाव कर रही है, इसी वजह से यहां 24 घंटे उपलब्ध रहने वाले डॉ. विकास दंपति का तबादला करा दिया गया। केंद्रीय मंत्री पर डॉक्टर दंपति को हटवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब केंद्र की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का ढिंढोरा पीटते हैं इसकी सच्चाई सुबह गेट पर प्रसव देने को मजबूर महिला के रूप में सामने आई है।


उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में लचर स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाएंगे। पीएचसी में उनके साथ धर्मबीर मास्टर, राजबीर नागर, सतीश पंडित, युद्धवीर झा, धर्मबीर नागर, बीरु नागर, सुंदर नेताजी, मुकुटपाल, जैना पंडित, अनूप नागर, अनुज नागर, श्यामलाल नागर, मनोज नागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed