फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA not have money to give fees, the school cut the name of childrens

MLA के पास नहीं फीस जमा करने के पैसे, स्कूल ने काटे बच्चों के नाम

Fri, 25 Dec 2015 05:43 AM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 05:43 AM IST
विज्ञापन
MLA not have money to give fees, the school cut the name of childrens

आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने पैसों की कमी का रोना रोया है। ओखला के विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा है कि वे अपने बच्चों की स्कूल फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


इस कारण स्कूल से बच्चों का नाम कट गया। विधायक का कहना है कि कम वेतन होने की वजह से पिछले छह महीने से बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे हैं।

विधायकों का वेतन बढ़ने को लेकर खूब चर्चा है। पिछले दिनों वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

विधायक ने प्रस्तावित वेतन को मंजूरी देने की मांग की है

MLA not have money to give fees, the school cut the name of childrens

विधानसभा सत्र के दौरान भी विधायक कम वेतन को लेकर परेशानी व्यक्त करते हैं। इसी बीच अमानतुल्ला ने कहा है कि बच्चों की पढ़ाई ठीक से नहीं होना किसी भी माता-पिता के लिए शर्मनाक व चिंताजनक है।


ईमानदार विधायक हैं, तो इतने कम वेतन में बच्चों की फीस भरना मुश्किल है। अमानतुल्ला की बेटी तीसरी और बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल प्रशासन ने अमानतुल्ला को मैसेज भेजकर इसकी जानकारी दी।

विधायक ने गृहमंत्रालय से दिल्ली विधानसभा द्वारा बढ़ाए गए प्रस्तावित वेतन को मंजूरी देने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed