विधायक की बेटी साक्षी-अजितेश को मिली सुरक्षा, हाईकोर्ट में आज होंगे पेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा गई इज्जतनगर पुलिस को विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और अजितेश, उसके पिता, मामा और भाई दिल्ली से मिल गए है। रविवार को पुलिस सुरक्षा में साक्षी-अजितेश प्रयागराज रवाना हो गए। सोमवार को उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश होना है।
पांच दिन पहले विधायक राजेश की बेटी ने अजितेश से सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर शादी कर लेने की बात कहते हुए खुद की जान को खतरा बताया था। मगर इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
शनिवार शाम इज्जतनगर थाने के एक दरोगा, दो सिपाही और एक महिला कांस्टेबल को साक्षी-अजितेश की तलाश और सुरक्षा मुहैया कराने को नोएडा भेजा गया था। पुलिस टीम सबसे पहले नोएडा में उस स्टूडियो गई जहां साक्षी-अजितेश ने न्यूज चैनल को साक्षात्कार दिया था।
वहां मिले अजितेश के पिता हरीश कुमार ने साक्षी और अजितेश के दिल्ली की गीता कॉलोनी में होने की जानकारी दी। वहां से साक्षी-अजितेश के साथ अजितेश के मामा और बड़ा भाई मिल गए। पुलिस सुरक्षा मिलने के बाद साक्षी-अजितेश और उसके घर वाले प्रयागराज रवाना हो गए।
अजितेश के वायरल हुए फोटो-वीडियो की जांच शुरू
शनिवार को अजितेश के फेसबुक अकाउंट से उसकी पार्टी करते हुए फोटो और वीडियो निकालकर व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल हुए थे। हालांकि इसके बाद अजितेश का फेसबुक अकाउंट दिखना बंद हो गया था।
वायरल फोटो और वीडियो में अजितेश चिलम पीकर नाक से धुआं छोड़ते और हाथ में गन लेकर दबंगई दिखाते दिख रहा है। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। जांच साइबर सेल को दी गई है। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो सही पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
घर के ही नहीं पार्टी के भेदी भी हैं ‘आग’ लगाने वालों में
जपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी के आरोपों से पांच दिन पहले सनसनी जरूर फैली थी लेकिन अब जैसे-जैसे एक के बाद एक राज खुल रहे हैं, उससे साफ हो रहा है कि यह मामला घर से भागकर प्रेम विवाह करने के साधारण मामले से ज्यादा कहीं पप्पू भरतौल को सबक सिखाने का था।
इसका पूरा ताना-बाना बुनने में विधायक के नजदीकी रहे पार्टी के दो दिग्गज नेताओं के साथ उनके घर तक में पैठ रखने वाले उनके तथाकथित समर्थकों के नाम चर्चा में हैं। इन्हीं में अजितेश उर्फ अभि के साथ दूसरा नाम गौरव उर्फ अरमान सिंह का भी है जिसे पुलिस ने पिछले साल मोहर्रम के दौरान हुए बवाल में नामजदगी के आधार पर उठाकर जेल भेजा है।