फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   mla amarpal sharma joins congress within 24 hours of expulsion from bsp

कांग्रेस में शामिल हुए बसपा से निकाले गए विधायक अमरपाल शर्मा

Tue, 17 Jan 2017 03:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 17 Jan 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
mla amarpal sharma joins congress within 24 hours of expulsion from bsp
rajbabbar

पार्टी व‌िरोधी गत‌िव‌िध‌ियां करने के ल‌िए बसपा से सोमवार को न‌िकाले गए व‌िधायक अमरपाल शर्मा आज कांग्रेस में शाम‌िल हो गए हैं। साह‌िबाबाद से व‌िधायक अमरपाल को गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर ने द‌िल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कराई।

विज्ञापन


क्यों न‌िकाले गए पार्टी से
पिछले करीब दो माह से बसपा विधायक अमरपाल शर्मा के बारे में भाजपा से नजदीकियां होने की चर्चा चल रही थी। हालांकि कुछ दिन पहले बसपा ने साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा को दोबारा टिकट दिए जाने की घोषणा भी कर दी।
विज्ञापन


तब अमरपाल शर्मा ने इन सभी चर्चाओं को गलत बताते हुए बसपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ने का दावा किया था। हालांकि सोमवार को अचानक पार्टी ने उनका निष्कासन का पत्र जारी कर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आज कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद से भाजपा से उनकी नजदीक‌ियों की बात गलत साब‌ित हुई है। हालांक‌ि जानकार मान रहे हैं क‌ि ज‌िस तरह आज सपा और कांग्रेस के बीच उत्तर प्रदेश में गठबंधन का ऐलान हुआ है उसके बाद ही शर्मा ने कांग्रेस ज्वाइन करने का मन बनाया है।


बता दें क‌ि जिलाध्यक्ष प्रेमचंद भारती ने कहा कि अमरपाल शर्मा लंबे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। लगातार पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। आलाकमान से मंजूरी मिलने के बाद ही उनका निष्कासन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed