फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLA accused of misbehaving with DDA officer

विधायक पर डीडीए अफसर से बदसलूकी का आरोप, अभी एफआईआर नहीं

Sat, 30 Nov 2019 01:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
MLA accused of misbehaving with DDA officer
DDA
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के एक अधिकारी ने लक्ष्मी नगर के आप विधायक नितिन त्यागी पर मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीडीए के अधिशासी अभियंता एके जैन ने लक्ष्मी नगर थाने में शिकायत दी है। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन


थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार को डीडीए की टीम यमुना खादर इलाके में विकास कार्य के लिए मार्किंग करने गई थी। इस बारे में एनजीटी ने आदेश दे रखा है। आरोप है कि उसी दौरान स्थानीय विधायक नितिन त्यागी वहां पहुंच गए। 
विज्ञापन


वह सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्माण कार्य पर लगाई गई पाबंदी का हवाला देते हुए काम रोकने का दबाव डालने लगे। इस दौरान अधिकारियों ने उनको बताया कि वह सिर्फ जमीन की पहचान कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि विधायक ने अधिकारियों की नहीं सुनी और वहां मौजूद डीडीए कर्मचारियों, ठेकेदार व उसके कर्मियों के साथ बदतमीजी व गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान हाथापाई भी की गई। कर्मचारियों ने एके जैन को सूचना दी तो वे भी पहुंचे। उनका कहना है कि विधायक ने उनकी भी बात नहीं सुनी और बदतमीजी की। 

डीडीए कर रहा था सुप्रीम कोर्ट की अवमानना : नितिन त्यागी
विधायक नितिन त्यागी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि डीडीए सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निर्माण कार्य रोके जाने के आदेश का उल्लंघन करने के लिए बुलडोजर लेकर यमुना खादर में पहुंचा था। 


वह एनजीटी के आदेश का हवाला देते रहे, लेकिन जब उनसे आदेश की कॉपी मांगी गई तो वह पुरानी थी। प्रदूषण बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद की अनुमति का कोई पत्र उनके पास नहीं था। इलाके के एसडीएम को बुलाकर काम रुकवाया गया। उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत विभिन्न एजेंसियों से करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed