फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mission Rainbow

तीन लाख अधिक बच्चों को स्वस्थ करेगा मिशन इंद्रधनुष

Thu, 19 Mar 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 19 Mar 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
Mission Rainbow

गुड़गांव में ‘मिशन इंद्रधनुष’ के तहत 7 अप्रैल से जिले में दो साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। अभियान लगातार चार महीने तक चलेगा। यह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। विभाग ने करीब 3 लाख से अधिक बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। इसके प्रथम चरण में चयनित 201 जिलों में गुड़गांव सहित हरियाणा के पांच जिले भी शामिल हैं।

विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. धीरेंद्र त्यागी ने बताया कि टीकाकरण का मकसद बच्चों को बचपन में होने वाली सात प्रमुख बीमारियां डिप्थेरिया, काली खांसी, खसरा, हेपेटाइटिस-बी, टेटनेस, पोलियो, टीबी से रोकना है। टीकाकरण योजना के तहत गुड़गांव में बच्चों को पेंटावैलेट वैक्सीन दी जाएगी। पेंटावैलेट के जरिए डिप्थेरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस-बी, टेटनेस, खसरा की रोकथाम की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पोलियो, बूस्टर और विटामिन-ए का टीका दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुड़गांव में करीब 40 फीसदी बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पाता है। हाल ही में खसरा के दो दर्जन से अधिक मामले भी आ चुके हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने 2020 तक इस अभियान के तहत सभी बच्चों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम में शहरी व ग्रामीण क्षेत्राें के लिए दो अलग-अलग योजनाएं तैयार की गई हैं। कार्यक्रम के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वयंसेवी संगठन, शिक्षा विभाग के लोगों को शामिल किया गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय इकाई तथा बिल्डर से भी सहयोग की अपील की गई है। निर्माण स्थलों तथा ईंट भट्टों पर श्रमिकाें के  बच्चों व गर्भवति महिलाओं को टीके लगवाए जाएंगे। जबकि शहरी क्षेत्र में नगर निगम के पार्षदों की मदद से वार्डों में यह काम कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 333 आंगनवाड़ी केंद्रों पर 145 एएनएम तथा लगभग 250 आशा वर्कर की मदद से टीकाकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed