फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mission 2019: Every home will power round the clock

मिशन 2019: हर घर को दिनरात मिलेगी बिजली

Sun, 21 Jun 2015 07:57 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mission 2019: Every home will power round the clock

आज विद्युत कटौती भले ही प्रदेश की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक हो, लेकिन 2019 तक इस बाधा के दूर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पॉवर कारपोरेशन की 2480 करोड़ की बहुआयामी योजना को शासन प्रशासन की तरफ से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो गया है।

अफसरों का दावा है कि इस योजना से गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत समेत पूरे एनसीआर में हर घर को 24 घंटे बिजली मिलेगी।

दिल्ली से सटे एनसीआर से प्रदेश की हालत का अनुमान लगता है। एनसीआर में विद्युत आपूर्ति की मांग लगातार बढ़ रही है। जर्जर लाईनों, पावर स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों की कमी से सप्लाई में दिक्कत है। लो वोल्टेज-फाल्ट से आए दिन परेशानी होती है।

ऐसे में इस योजना के तहत एनसीआर के छह जनपदों में 472 नए पावर स्टेशन बनाए जाएंगे। नगरीय क्षेत्रों से विद्युत पोल हटाकर लाइनें भूमिगत की जाएंगी।

पांच घरों पर एक मिनी ट्रांसफार्मर लगेगा। एनसीआर के जनपदों में बिजली की जरूरत का अनुमान तैयार कर लिया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए संसाधन विकसित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इतने मेगावाट बढ़ेगी जरूरत
नाम जनपद-वर्तमान जरूरत-2019 में जरूरत
गाजियाबाद-1700-2890
हापुड़-1230-2100
बुलंदशहर-1750-3000

कारपोरेशन सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री रोजाना पहली डाक पावर कारपोरेशन की देखते हैं। शाम तक एक बार चेयरमैन से सप्लाई की अपडेट जरूर लेते हैं। चुनावी वर्ष 2017 में पार्टी का मुख्य विषय पावर सप्लाई ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने की अनुमति भी दे दी गई है। ऊर्जा मंत्रालय अपने पास रखने के साथ ही वह प्रत्येक सप्ताह अधिकारियों की बड़ी मीटिंग ले रहे हैं। केंद्र से भी इस संदर्भ में लगातार विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed