नेपाल में मिली लापता नाबालिग: दिल्ली से 6000 KM तक चली जांच, पहली लोकेशन मिली यहां; दो एंगल से हो रही तफ्तीश
दिल्ली में लापता हुई 16 वर्षीय लड़की की लोकेशन तमिलनाडु से नेपाल तक ट्रेस की गई। जहां से पुलिस उसे भारत लेकर आई। आरोपी दिलीप ने उसे तमिलनाडु, बिहार होते हुए नेपाल ले जाकर रिश्तेदार के घर छिपाया था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के शाहबाद डेयरी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 16 वर्षीय नाबालिग लड़की मिली गई है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने उसकी तलाश में तमिलनाडु से नेपाल बॉर्डर तक करीब 6000 किलोमीटर की दूरी तय की।
मुख्य आरोपी दिलीप फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। इस साल 14 मई को शाहबाद डेयरी इलाके में रहने वाले परिजनों ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज की थी, जिसमें अपहरण का अंदेशा जताया गया।
शाहबाद डेयरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कर जांच को जिले की ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सौंपा गया। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि पुलिस ने मैनुअल और टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर 8 जुलाई को लड़की की लोकेशन तमिलनाडु के तिरुपुर में ट्रेस की। दिलीप लड़की को लेकर वहां से भाग निकला और बिहार के सीतामढ़ी जिले के अपने पैतृक गांव मुज्जिल्या पहुंच गया।
ये भी पढ़ें: Ashram Case: 'मेरे कमरे में आ जाओ, तुमको विदेश ले...', सामने आई बाबा की अश्लील चैट; लड़कियों को देता था ये ऑफर