फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Missing engineer and friends bodies found in Drains in bulandshahar

नाले से मिले पांच दिन से लापता इंजीनियर और साथी के शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 27 Apr 2019 06:19 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी/बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी/बुलंदशहर Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 Apr 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
Missing engineer and friends bodies found in Drains in bulandshahar
प्रतीकात्मक तस्वीर

जारचा रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के नजदीक बने नाले में पांच दिन से गायब दो युवकों के शव और एक बाइक मिली है। उनके साथ गया एक अन्य युवक गंभीर घायल हालात में मिला है। उसका बुलंदशहर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। जान गंवाने वाले युवकों में एक गुरुग्राम की कंपनी में इंजीनियर था, जबकि दूसरा फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर में कोतवाली क्षेत्र के नया गांव निवासी विशाल पुत्र मुकेश अपने साथी अरुण पुत्र सूरजभान व शिवम उर्फ शिवा पुत्र ज्वाला सिंह के साथ 21 अप्रैल को बाइक से दादरी क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में विजय सिंह के यहां शादी समारोह में गया था। तीनों दोस्त देर रात वहां से एक ही बाइक पर नया गांव के लिए निकले। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो शिवम शाहपुर खुर्द के निकट गंभीर रूप से घायल मिला।
विज्ञापन


उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। परिजनों ने उसे बुलंदशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को दादरी में जारचा रोड पर बने एक नाले में विशाल और अरुण के शव मिले। नाले में उनकी बाइक भी मिली। परिजनों ने बताया कि विशाल सिविल इंजीनियर  था और गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता था। अरुण फौज में भर्ती होने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। बाइक संतुलन खोकर नाले में गिरी। शिवम उनसे कुछ दूर गिरा। बाहर निकलकर वह घटना की सूचना देने के लिए शाहपुर गया और वहां बेहोश हो गया। अरुण व विशाल के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने कोतवाली दादरी में 23 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


शिवम को हो सकती है पूरी जानकारी
विशाल व अरुण के साथ शिवम शादी में अन्य दोस्त भी गए थे। 22 अप्रैल को शिवम गंभीर घायल हालत में दादरी क्षेत्र में मिला था। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिवम का कहना है कि विशाल और अरुण उसे शादी समारोह में ही छोड़कर निकल गए थे। शिवम को खुद कैसे चोट लगी, इसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा है। इससे माना जा रहा है कि शिवम को पूरे मामले की जानकारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed