फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Misdeed of woman on pretext of job in Palwal

मददगार निकला हैवान: नौकरी के बहाने महिला को कार में बुलाया, फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार

Wed, 08 May 2024 06:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 08 May 2024 06:16 PM IST
सार

विरोध करने पर आरोपी व उसके साथी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Misdeed of woman on pretext of job in Palwal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

हरियाणा के पलवल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गदपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

गदपुरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजबीर सिंह के अनुसार सदर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नौकरी की तलाश में थी। नौकरी दिलाने का झांसा देकर धतीर गांव निवासी अमित ने उसे बस स्टैंड पलवल पर बुलाया, जहां से उसे अपनी कार में बिठाकर खेतों पर ले गया और कार में ही दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी व उसके साथी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन

मामले में धतीर पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद यासिर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि फरार चल रहे उसके दो अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed