फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants were throwing petrol bombs by making slingshot with iron angle

दिल्ली हिंसाः उपद्रवी लोहे के एंगल से गुलेल बनाकर फेंक रहे थे पेट्रोल बम

Fri, 28 Feb 2020 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 28 Feb 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
miscreants were throwing petrol bombs by making slingshot with iron angle
गुलेल - फोटो : अमर उजाला

करावल नगर के शिव विहार इलाके में मंगलवार को उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था। आगजनी और गोलीबारी के अलावा उपद्रवियों ने यहां से पेट्रोल बम फेंके थे। बृहस्पतिवार को पुलिस शिव विहार तिराहे के पास बाबू नगर स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल पहुंची, तो जांच के दौरान अधिकारियों के होश उड़ गए।

विज्ञापन


उपद्रवियों ने यहां से पेट्रोल बम दूर तक फेंकने के लिए बड़ी गुलेल (पेट्रोल बम लांचर) बनाई हुई थी। लोहे के दो बड़े-बड़े एंगल लेकर दोनों ओर रबड़ को बांध दिया। इसके बाद दूसरे समुदाय के घरों को निशाना बनाकर पेट्रोल बम से हमला किया गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि इन पेट्रोल बमों से घरों में आग लग गई और कई लोग झुलस गए।
विज्ञापन


शिव विहार के बाबू नगर स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल का गार्ड मनोज बताता है कि अचानक 150 लोगों की भीड़ स्कूल में घुस गई। इन लोगों ने पहले स्कूल में तोड़फोड़ की। फर्नीचर में आग लगा दी। इसके बाद लोहे के दो एंगल से गुलेल बनाई। इसे स्कूल की पांचवीं मंजिल स्थित छत पर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपद्रवी कई घंटे यहां से पेट्रोल बम फेंकते रहे। शाम से चला सिलसिला देर रात तक चला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार पुलिस को फोन करने के बाद भी यहां मदद नहीं भेजी गई। देर रात को अर्धसैनिक बल यहां पहुंचे तो उपद्रवी यहां से भागे।


उपद्रवियों ने बाबू नगर के पास दो स्कूलों, कई मकानों, दुकानों, दो पार्किंग में खड़ीं 100 से अधिक कारों के अलावा कई ऑटो व अन्य वाहनों में आग लगाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सबसे अधिक तबाही यहीं पर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed