फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   miscreants went to theft in ATM after watching video from YouTube game got spoiled due to sound ofe alarm three arrested from spot

दिल्ली: यूट्यूब से वीडियो देख एटीएम में चोरी करने गए बदमाश, अलार्म बजने से बिगड़ गया खेल, मौके से तीन गिरफ्तार

Sat, 05 Mar 2022 04:47 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 05 Mar 2022 04:47 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पास ही पार्क में तीन युवक मौजूद थे। उनके पास एक बॉक्स था। जिसमें ड्रिल मशीन, हथौड़ा और स्क्रू मशीन था। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में दो आरोपियों की पहचान मूलत: बिहार निवासी कुंदन कुमार और पप्पू के रूप में हुई।

विज्ञापन
miscreants went to theft in ATM after watching video from YouTube game got spoiled due to sound ofe alarm three arrested from spot
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

यूट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम में चोरी करने पहुंचे तीन बदमाशों को नांगलोई थाना पुलिस ने पकड़ लिया। एटीएम मशीन का तार काटते ही मुंबई स्थित बैंक के मुख्यालय में अलार्म बज गया। इसकी सूचना मिलते ही नांगलोई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम के कुछ दूरी पर पार्क में छुपे तीन बदमाशों को दबोच लिया। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने एक ड्रिल मशीन, हथौड़ा और एक स्क्रू मशीन बरामद किया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि 2 मार्च की रात करीब दो बजे एक्सिस बैंक की मुंबई स्थित मुख्यालय से पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ संदिग्ध लोग नांगलोई के राजधानी पार्क स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसे हैं। सूचना मिलते ही हाईवे गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी एटीएम में पहुंचे। वहां अलार्म बज रहा था और मशीन के पास का एक तार कटी थी। एटीएम में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पास ही पार्क में तीन युवक मौजूद थे। उनके पास एक बॉक्स था। जिसमें ड्रिल मशीन, हथौड़ा और स्क्रू मशीन था। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में दो आरोपियों की पहचान मूलत: बिहार निवासी कुंदन कुमार और पप्पू के रूप में हुई। जबकि तीसरा नाबालिग है। आरोपियों ने बताया कि तीनों प्रेमनगर में किराए के मकान में रहते हैं। वह छोटी मोटी चोरी करते थे। यूट्यूब पर चोरी करने का वीडियो देखकर एटीएम में चोरी करने की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि जब वह एटीएम के तार काट रहे थे, तभी अलार्म बज गया। उनलोगों ने अलार्म को बंद करने की कोशिश की लेकिन वह बंद नहीं हो पाया। पकड़े जाने के डर से सभी पार्क में भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed