फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants tried to kidnap a youth in Alipur area, two arrested

Delhi: युवक को कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 21 Aug 2024 02:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:45 PM IST
सार

घटना दिल्ली के अलीपुरा इलाके की बताई जा रही है। यहां कुछ बदमाशों ने एक युवक को अगवा करने की कोशिश की। उन्होंने युवक को कार में जबरदस्ती बैठा लिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Miscreants tried to kidnap a youth in Alipur area, two arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर इलाके में अपने पिता से मिलने गए एक युवक को कार सवार बदमाशों ने अगवा करने की कोशिश की। बदमाशों ने युवक को कार में जबरदस्ती खींचकर बिठाया और उसे ले जाने लगे। यह देखकर पास मौजूद एक बाइक सवार दंपती आरोपियों का वीडियो बनाने लगे। जिससे डर कर बदमाश युवक को सड़क पर धक्का देकर वहां से फरार हो गए। 

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार नंबर के जरिये दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान मजनू का टीला निवासी गुरमीत और निखिल के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 अगस्त को पीड़ित सनौठ गांव बवाना निवासी रौशन अलीपुर जा रहा था। बकौली के पास कार सवार बदमाश उसे अगवा कर ले जाने लगे। इस दौरान वहां मौजूद बाइक सवार दंपती ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते देखकर बदमाश डरकर युवक को कार से धक्का देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed