{"_id":"6302650fab771a7fe128074e","slug":"miscreants-steals-jewelery-worth-one-crore-from-train-at-new-delhi-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ट्रेन में घुसकर ज्वेलर के एक करोड़ रुपये के गहने ले भागे बदमाश, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ट्रेन में घुसकर ज्वेलर के एक करोड़ रुपये के गहने ले भागे बदमाश, सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
Sun, 21 Aug 2022 10:32 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 21 Aug 2022 10:32 PM IST
सार
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला, जिसमें कुछ संदिग्धों को बैग लेकर जाते देखा गया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में घुसकर एक ज्वेलर का बैग चुरा लिया। बैग में करीब एक करोड़ के हीरे और सोने के गहने थे, जिन्हें ज्वेलर चांदनी चौक से खरीदने के बाद उसे लेकर वाराणसी लेकर जा रहे थे। चोरों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब ज्वेलर बैग को सीट के नीचे रखने के बाद बाथरूम गए थे।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वाराणसी निवासी दिलीप सिंह का गहने का कारोबार है। उनका वाराणसी में बाबा अमरनाथ ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। पुलिस को दी शिकायत में दिलीप सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को वह वाराणसी से दिल्ली निवासी अपनी बहन के पास आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को वह चांदनी चौक के कूंचा महाजनी में दो ज्वेलरों से करीब ढाई किलो हीरे और सोने के गहने खरीदे, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। शाम को उन्हें शिव गंगा एक्सप्रेस से वाराणसी जाना था। वह गहने का बैग लेकर स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में जाकर बैठ गए। उन्होने बैग को सीट के नीचे रख दिया।
विज्ञापन
करीब 15 मिनट बाद वह सीट से उठकर बाथरूम गए। वहां से वापस आने पर बगल की सीट पर बैठे बुजुर्ग ने बताया कि एक युवक उनका बैग लेकर ट्रेन से उतरा है। वह तुरंत प्लेटफार्म पर उतरे और बैग की तलाश करने लगे। काफी तलाश करने पर जब बैग का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत की।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला, जिसमें कुछ संदिग्धों को बैग लेकर जाते देखा गया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।