फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants shot the young man Saurabh was married eight months ago in delhi

Delhi: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, आठ महीने पहले हुई थी सौरभ की शादी, गर्भवती है पत्नी

Thu, 16 Nov 2023 02:44 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 16 Nov 2023 02:44 AM IST
सार

दिल्ली के गाजीपुर में बुधवार सुबह बदमाशों ने कार सवार सौरभ कुमार चौहान (27) की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय वह नाइट शिफ्ट कर तीन सहयोगियों के साथ मयूर विहार स्थित घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Miscreants shot the young man Saurabh was married eight months ago in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के गाजीपुर में बुधवार सुबह बदमाशों ने कार सवार सौरभ कुमार चौहान (27) की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय वह नाइट शिफ्ट कर तीन सहयोगियों के साथ मयूर विहार स्थित घर लौट रहा था। दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। हमलावर कौन थे और सौरभ को गोली क्यों मारी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने बुधवार को ही एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से गांव मोहरा, धामपुर, बिजनौर निवासी सौरभ किराये का फ्लैट लेकर मयूर विहार फेज-3 में रहता था। परिवार में पिता जयपाल सिंह चौहान, मां रेखा देवी, शादीशुदा बहन व पत्नी दिव्या चौहान है। आठ महीने पहले ही सौरभ की शादी हुई थी। पत्नी गर्भवती है। दिल्ली में सौरभ पत्नी के साथ रहता था। एक माह से पत्नी ससुराल स्थित गांव मोहरा में है। सौरभ गाजीपुर डेयरी फॉर्म स्थित वेस्ट मैनेजमेंट पावर प्लांट में ऑपरेटर था। मंगलवार रात उसकी नाइट शिफ्ट थी। बुधवार सुबह करीब 6 बजे सौरभ तीन सहयोगियों के साथ हुंडई ऑरा में मयूर विहार के लिए निकला था। कार सौरभ चला रहा था। बगल में चंदर प्रकाश बैठा हुआ था। इस बीच गली नंबर-2, ब्लॉक, गाजीपुर डेयरी फॉर्म पहुंचते ही कार को अज्ञात हमलावरों ने रुकवा लिया। एक बदमाश ने कार का शीशा खुलवाकर सौरभ की कनपटी पर गोली चला दी। सुबह 6:18 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


रंजिश के अलावा दूसरे दृष्टिकोण से भी जांच

सौरभ के पिता बिजनौर में ही गन्ना मिल में नौकरी करते हैं। गांव में परिवार या दिल्ली में किसी से रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका है। पुलिस सभी दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। लूटपाट की बात से पुलिस इंकार कर रही है। वहीं, सौरभ की हत्या के बाद से परिवार भी सकते में है। उनका कहना है कि बेटे की किसी से कोई रंजिश नही थी। परिवार को घर में नन्हे मेहमान के आने का इंतजार था। चाचा कृष्णपाल ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed