फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Miscreants opened fire on car showroom in Tilak Nagar

Delhi: तिलक नगर में कार शोरूम पर गोलाबारी, फायिरंग के बाद बदमाशों ने फेंकी पर्ची, कुछ लोग हुए घायल

Mon, 06 May 2024 09:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 May 2024 09:50 PM IST
सार

बदमाशों ने शोरूम पर कई राउंड गोलीबारी की है। तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी शीशा टूटने से घायल हुए हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे पुलिस को तिलक नगर स्थित कार शोरूम फ्यूजन पर गोलीबारी होने की सूचना दी गई।

विज्ञापन
Miscreants opened fire on car showroom in Tilak Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिलक नगर इलाके में सोमवार शाम बदमाशों ने एक कार शोरूम पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर सनसनी फैला दी। गोलीबारी में शोरूम के शीशे टूटने से कई लोग घायल हो गए। एक पीड़ित ने दावा किया है कि उनके चेहरे पर गोली लगी है, हालांकि पुलिस ने गोली लगने की बात से इनकार किया है। पीड़ित की पहचान विकास त्यागी के रूप में हुई है। उनका जयपुर गोल्डन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि दूसरे घायलों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा गया है। 

विज्ञापन


गोलीबारी करने वाले बदमाशों ने एक पर्ची फेंकी है, जिसमें नवीन बाली और भाऊ गैंग और नीरज फरीदपुर का नाम लिखा है। रकम के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि बदमाशों ने शोरूम पर कई राउंड गोलीबारी की है। तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी शीशा टूटने से घायल हुए हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे पुलिस को तिलक नगर स्थित कार शोरूम फ्यूजन पर गोलीबारी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कई खोखे मिले। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल विकास त्यागी अपने बेटे के लिए कार देखने शोरूम आए थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बाइक सवार चार बदमाश शोरूम के पास आए। जिसमें से दो शोरूम के अंदर आकर कुछ देखा और फिर बाहर चले गए। उसके बाद बाहर से शोरूम पर गोलीबारी शुरु कर दी। इसमें उनके चेहरे पर एक गोली लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाशों ने शोरूम पर एक दर्जन से अधिक गोलीबारी की है। गोलीबारी में कार शोरूम मालिक बाल बाल बच गए। गोलीबारी होती ही वहां अफरा तफरी मच गई। गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed